Blog

गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

आरंग। जनपद पंचायत क्षेत्र आरंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकरा में बीते बुधवार को महान संत, परम पूज्यनीय गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर वतन चन्द्राकर ने गुरु घासीदास बाबा जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर बाबा जी के आदर्शों को नमन किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का सतनाम का संदेश आज भी समाज को सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।जयंती आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वतन चन्द्राकर ने समस्त ग्रामवासियों को बाबा जी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा आयोजन के लिए ग्राम के आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन भक्ति भाव और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button