भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से आरंग के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात-इस मुद्दे पर हुई चर्चा…

आरंग।भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह से भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आरंग विधानसभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल ने आरंग विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की।राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप निरंतर जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्य में जुटे रहने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर आरंग विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में 14 एवं 15 जनवरी को होने वाले राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव की जानकारी देते हुए महोत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित भी किया।साथ ही आरंग नगरी की ऐतिहासिकता, वहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आगमन से जुड़ी पौराणिक कथाओं और नगर के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कंडेय भी उपस्थित थे।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ (धीवर समाज) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जलक्षत्री ने किया। उनके साथ भानसोज परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष गोविन्द साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री लूकेश साहू और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य खूबचंद साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



