Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग विधानसभा से श्रद्धालुओं का दल रवाना-इन्होंने दिखाई हरी झंडी
    Blog

    श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग विधानसभा से श्रद्धालुओं का दल रवाना-इन्होंने दिखाई हरी झंडी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग विधानसभा से श्रद्धालुओं का दल रवाना-इन्होंने दिखाई हरी झंडी

    Oplus_131072

    आरंग। श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग विधानसभा से श्रद्धालुओं का दल आज 26 दिसम्बर को रवाना हुआ है।जनप्रतिंनिधियो ने आज सुबह जनपद पंचायत परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में श्री रामलला तथा काशी विश्वनाथ जी के दर्शन करेंगे।
    आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर संदीप जैन, टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, मुरली साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, देवनाथ साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष आरंग, गोपाल वर्मा मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष भाजपा, देव कुमार साहू समोदा मंडल अध्यक्ष भाजपा, तेशवन बघेल अटल नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा,अशोक चंद्राकर महामंत्री बीजेपी, पीला राम निषाद जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण,विक्रम परमार पार्षद प्रतिनिधि, नरेंद्र लल्ला साहनी, दुर्गेश निर्मलकर सामाजिक वरिष्ठ, गीतांजलि सोनकर मंडल उपाध्यक्ष समोदा, रोशन साहू सहसंयोजक समोदा, नंदूराम नारंग प्रभारी समाज शिक्षा संगठक सहित उपस्थित लोगो ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। आपको बता दे की छग के विष्णु देव साय सरकार द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई थी । ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इस तरह की योजनाएं न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें उन स्थलों का अनुभव करने का मौका भी देती हैं।श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    Vinod GuptaJune 28, 2026200 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.