Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मुख्यमंत्री ने किया आरंग में नवनिर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण-हितग्राहियों को आवास निर्माण की स्वीकृति पत्र किया गया प्रदान…
    Blog

    मुख्यमंत्री ने किया आरंग में नवनिर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण-हितग्राहियों को आवास निर्माण की स्वीकृति पत्र किया गया प्रदान…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 25, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने किया आरंग में नवनिर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण-हितग्राहियों को आवास निर्माण की स्वीकृति पत्र किया गया प्रदान…

    आरंग।छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती के अवसर पर गुरुवार को आरंग में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पिछले वर्ष नगरीय निकायों में अटल परिसरों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया था।अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष को छत्तीसगढ़ सरकार अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण व इसके विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने तथा उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में राज्य के हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया गया है।नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्रमांक 17 कलई तिगड्डा चौक के पास नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया l नगर पालिका द्वारा राशि 30.00 लाख की लागत से निर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा किया गया l उक्त कार्यक्रम में वूमेन फॉर ट्री योजना के अंतर्गत नगर के तीन स्थानों में पौधों का देखभाल एवं संरक्षण तथा संवर्धन करने वाली महिला स्व सहायता समूह के कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के मुख्य आतिथ्य में साड़ी एवं अन्य संबंधित सामग्रियों का किट प्रदान किया गया साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत लाभार्थी हितग्राहियों को आवास निर्माण की स्वीकृति पत्र भी आवंटित की गई l

    Oplus_131072

    कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका के उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, पाषर्दगण नरेंद्र लोधी, पुष्कर साहू, वीरेंद्र गोलू कंडरा, श्रीमती भानमति राकेश सोनकर, श्रीमती चितरेखा विक्रम परमार, आरंग भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू, जनपद उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, महामंत्री अशोक चंद्राकर एवं राकेश सोनकर मंडल उपाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन, विक्रम परमार नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू एवं पंकज शुक्ला वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गणेश साहू, वेदराम खूंटे, रितेश साहू मानू जलक्षत्री, संजय जलक्षत्री, होरीलाल लोधी, सूरज लोधी शंकर जलक्षत्री, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता एवम नागरिक तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेl कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति शीतल चंद्रवंशी ने उपस्थित अतिथियों एव नागरिकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की l
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202617 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.