Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»उमरिया में ईसीसीई मेला उत्साह व उमंग के साथ सम्पन्न
    Blog

    उमरिया में ईसीसीई मेला उत्साह व उमंग के साथ सम्पन्न

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उमरिया में ईसीसीई मेला उत्साह व उमंग के साथ सम्पन्न

    Oplus_131072

    आरंग। ग्राम पंचायत उमरिया में बुधवार 24 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) के महत्व को रेखांकित करने वाला ECCE मेला उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। मेले का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मोहनी भारती एवं श्रीमती तीजबाई जांगड़े के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम उमरिया के सरपंच श्री अशोक बंदे रहे। इस अवसर पर उपसरपंच अर्जुन भारती, ग्राम पंचायत के पंचगण, मितानिन बहनें तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।मेंले का शुभारंभ माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, कविता व कहानी प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को ग्रामीणों ने तालियों की गूंज के साथ सराहा। वहीं मितानिन बहनों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।ECCE मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट सामग्री से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। सरपंच, उपसरपंच, पंचगण सहित उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने इन व्यंजनों का स्वाद लिया और पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ECCE की उपयोगिता को आमजन तक पहुंचाना रहा। मेले की सफल आयोजन से ग्राम में उत्साह का माहौल रहा और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202617 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.