Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर-एक की मौत

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    June 21, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जेवर साफ करने का झांसा देकर 10 लाख के जेवरात की ठगी
    Blog

    जेवर साफ करने का झांसा देकर 10 लाख के जेवरात की ठगी

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जेवर साफ करने का झांसा देकर 10 लाख के जेवरात की ठगी


    महासमुंद।
    शहर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जेवर साफ करने का झांसा देकर अज्ञात ठगों ने एक महिला से करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवरात ठग लिए। पीड़ित महिला पुराना सिविल लाइन क्षेत्र की निवासी है।
    मिली जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर को सुबह लगभग 11:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति महिला के घर पहुंचे। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोपियों ने खुद को बर्तन और सोना-चांदी साफ करने वाला बताकर महिला से बातचीत शुरू की।
    आरोपियों ने पहले महिला का भरोसा जीतने के लिए पीतल की कटोरी साफ कर दिखायी, जिसके बाद महिला ने अपने सोने के चार कंगन और एक अंगूठी साफ करने के लिए दे दी। ठगों ने कहा कि जेवर गर्म पानी में डालने से पूरी तरह साफ हो जाएंगे।
    इसी दौरान आरोपियों ने महिला को गर्म पानी लाने के लिए कहा। जैसे ही महिला अंदर गई, दोनों आरोपी घर से बाहर निकलकर फरार हो गए। जब महिला ने वापस आकर बर्तन में देखा तो उसमें केवल पीले रंग का पानी था, जेवरात गायब थे।
    पीड़िता के पुत्र ने इस संबंध में सिटी कोतवाली महासमुंद में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए सोने के जेवरात का कुल वजन लगभग 86 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
    पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह के अजनबियों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बड़ी खबर-अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर-एक की मौत

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    June 21, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    June 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर-एक की मौत

    Vinod GuptaJune 21, 2026232 Views

    बड़ी खबर-अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर-एक की मौत आरंग। प्रतिबंध…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.