अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
आरंग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्थानीय अम्बेडकर भवन में एक योग कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन और चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले और वरिष्ठ भाजपा नेता के के भारद्वाज ने भी शिरकत की। डॉ संदीप जैन ने योग को निरोगी जीवन का मूलमंत्र बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान आरंग के विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।

इसमें मुख्य रूप से पार्षद नरेंद्र लोधी, पार्षद संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि डॉक्टर तोषण साहू और पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, राकेश शर्मा शामिल हुए। इनके साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक बेदराम खूंटे, खूबचंद साहू, नरेन्द्र लल्ला साहनी, सतीश सोनकर और ने भी विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कर नगरवासियों को सेहतमंद रहने का संदेश दिया।इस योग शिविर में केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि नगर का प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह योग के रंग में रंगा नजर आया। नगर पालिका के इंजीनियर और प्रभारी सीएमओ हरीश मांझी, इंजीनियर केशनाथ साहू और घनश्याम साहू सहित पालिका के अन्य कर्मचारियों ने भी सुबह के सत्र में पहुंचकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों और गणमान्य जनों ने हर दिन योग करने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विनोद गुप्ता-आरंग



