Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»14 धान केन्द्रों में खरीदे गये धान का तीन चौथाई हिस्सा बाट जोह रहा है परिवहन रहा-अव्यवस्था की आशंका….
    Blog

    14 धान केन्द्रों में खरीदे गये धान का तीन चौथाई हिस्सा बाट जोह रहा है परिवहन रहा-अव्यवस्था की आशंका….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 20, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    14 धान केन्द्रों में खरीदे गये धान का तीन चौथाई हिस्सा बाट जोह रहा है परिवहन रहा-अव्यवस्था की आशंका….

    आरंग। मंदिर हसौद और आरंग सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 14 धान खरीदी केन्द्रों में बीते एक माह में खरीदे गये धान का महज एक ही हिस्सा का अब तक परिवहन हो पाया है और शेष तीन चौथाई हिस्सा परिवहन का बाट जोह रहा है । मंदिर हसौद शाखा के अधीन आने वाले टेकारी धान खरीदी केंद्र में तो परिवहन का बोहनी भी नहीं हो पाया है जहां लगभग 18 हजार क्विंटल धान जाम है। वहीं चंदखुरी शाखा के अधीन आने वाले नारा धान खरीदी केंद्र में अब तक खरीदे गये लगभग 25 हजार क्विंटल धान में से महज 200 क्विंटल धान का ही परिवहन हो पाया है । इन सभी 14 धान खरीदी केन्द्रों में अब तक खरीदे गये लगभग 2 लाख 25 हजार क्विंटल धान में से महज लगभग 60 हजार क्विंटल धान का ही मिलर्स द्वारा उठाव किया गया है व बचे तकरीबन 1 लाख 65 हजार क्विंटल धान का उठाव बाकी है । इन धान उपार्जन केन्द्रों का जायजा लेने व किसानों से रुबरु होने के बाद किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि प्रभावी परिवहन न होने पर कई केन्द्रों में देर सबेर खरीदी व्यवस्था लड़खड़ाने की आंशका है तो होने वाले सूखती की वजह से सोसायटियों को आर्थिक क्षति भी होने की संभावना है । चंदखुरी शाखा के अधीन आने वाले खौली केन्द्र में खरीदे गये लगभग 17 हजार क्विंटल धान में से करीबन 15 हजार क्विंटल धान का उठाव बाकी होने , नगपुरा में खरीदे गये 20 हजार क्विंटल में से 12 हजार का , चंदखुरी में उपार्जित धान 10 हजार क्विंटल में से 7 हजार का , मुनरैठी में खरीदे गये 13 हजार क्विंटल में से 9 हजार का , नरदहा में खरीदे गये 13 हजार क्विंटल में से 4 हजार क्विंटल का उठाव शेष रहने की जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया है कि सर्वाधिक बेहतर स्थिति पचेड़ा केन्द्र का है जहां उपार्जित धान 16 हजार क्विंटल में से महज डेढ़ सौ क्विंटल परिवहन हेतु शेष है । मंदिर हसौद शाखा के अधीन आने वाले केन्द्रों में से गनौद में खरीदे गये करीबन 30 हजार क्विंटल में से 25 हजार का, पलौद में उपार्जित 20 हजार क्विंटल में से 15 हजार , खुटेरी में खरीदे गये 14 हजार क्विंटल में से 12 हजार , गोढ़ी में उपार्जित 35 हजार क्विंटल में से 25 हजार व मंदिर हसौद में खरीदे गये 16 हजार क्विंटल में से 9 हजार क्विंटल धान परिवहन हेतु बाकी रहने की जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया है कि नया रायपुर के चपेट में आने वाले बरौदा केन्द्र में महीने भर में खरीदे गये करीब 21 सौ क्विंटल धान में से तकरीबन 12 सौ क्विंटल परिवहन हेतु प्रतीक्षारत है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास आरंग। छत्तीसगढ़ के रायपुर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.