Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया इन शालाओं का निरीक्षण-दिए आवश्यक निर्देश
    Blog

    मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया इन शालाओं का निरीक्षण-दिए आवश्यक निर्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 20, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया इन शालाओं का निरीक्षण-दिए आवश्यक निर्देश

    आरंग।मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आरंग पालिका क्षेत्र में संचालित विभिन्न 02 शालाओ का निरीक्षण किया। परिसर एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा संचालित नवाचारों एवं गतिविधियों की जानकारी ली गई। डी ग्रेड प्राप्त शासकीय प्राथमिक कन्या शाला (पुत्री शाला) सदर रोड आरंग में निरीक्षण किया और वहां द्वितीय तल पर बने जर्जर हो चुके अतिरिक्त कक्ष का मुआयना कर भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को उस अतिरिक्त कक्ष को डिस्मेंटल करने का निर्देश दिया।

    उसके पश्चात श्री भालूराम शासकीय प्राथमिक शाला बागेश्वर पारा आरंग का भी निरीक्षण किया और वहां शौचालय नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की असुविधाओ को देखते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।शिक्षण व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति एवं सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाए।निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन व निष्ठा को जीवन में अपनाने तथा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया।

    निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, पूर्व पार्षद सुशील जलक्षत्री, दिलीप जलक्षत्री, नरेन्द्र लल्ला साहनी, छाया पार्षद नागेन्द्र विश्वकर्मा सहित उक्त दोनों संस्था में प्रधान पाठक, CAC नूतन माण्डले,सभी शिक्षक smc अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202617 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.