Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन-अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद
    Blog

    वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन-अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 20, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन-अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद

    Oplus_131072

    आरंग। अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट स्कूल आरंग मे वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से कक्षा पहली से आठवी के बच्चों ने भाग लिया। एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेख धुरंधर ने कहा कि वीर बाल दिवस हमे वीरता एवं बलिदान का संदेश देती है। प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर बाल दिवस दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने धर्म और सिद्धांतों की रक्षा के लिए छोटी उम्र में दीवार में चुनवा दिए जाने (शहीद होने) को स्वीकार किया, किंतु झुकने से इनकार कर दिया था. यह दिन उनकी वीरता, निष्ठा और बलिदान की भावना को समर्पित है, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है.आज विद्यालय मे सांकेतिक रूप से वीर दिवस मनाया गया है तथा रैली भी निकाली गई साथ ही निबंध,कहानी, पोस्टर, रंगोली आदि क्रियाकलाप भी हुए।

    सन् 1954 से संचालित यह संस्था बच्चो के लिए पढाई के साथ- साथ खेल, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि सर्वांगिण विकास पर पूरा ध्यान देती है। इस दौरान एच एम (मिडिल)शिनी मैथ्यू एवं एच एम (प्राथमिक) कनकलता वर्मा भी मौजूद थे।मोनिका थावरानी, प्रियंका खड़का, बी फातिमा, भारती रजक, रिमझिम वाणी, अंजली यादव, यश प्रधान, सोनिया श्रीधर, दिव्या यादव, कविता वर्मा, रेणुका वर्मा, तृप्ति आदिल, वल्लभ,गजेंद्र तिवारी, संजय यादव आदि कर्मचारी उपस्थित थे। एस एम डी सी सदस्यों एवं अन्य सभी स्टाफ ने इन बच्चों को शुभकामनाएँ दी है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202617 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.