Blog

शीतलहर से नागरिको को राहत दिलाने नगर पालिका अध्यक्ष ने चौक चौराहों में अलाव जलाने के दिए निर्देश…

शीतलहर से नागरिको को राहत दिलाने नगर पालिका अध्यक्ष ने चौक चौराहों में अलाव जलाने के दिए निर्देश…

आरंग। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने वर्तमान में चल रहे शीतलहर से नागरिको को राहत प्रदान करने हेतू नगर के मुख्य चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश CMO को दी है।डॉ संदीप जैन ने बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश के साथ साथ आरंग शहर में भी ठंड बढ़ने के कारण शीतलहर की स्थिति निर्मित हो गई है। जिस कारण नगर की जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अत्यधिक ठंड बढ़नें के कारण शीतलहर की स्थिति निर्मित होनें पर नगर के सभी चौंक चौराहों में अलाव की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा की जायेगी।शीतलहर की स्थिति से आम नागरिकों को निजात दिलानें के लिए नगर के सभी चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था कराया जाने सुनिश्चित करने हेतु cmo को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button