Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»7 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत के सितारों का साथ, खुशियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Blog

    7 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत के सितारों का साथ, खुशियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    7 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इसके अलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 15 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन फायदेमंद रहेगा

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेगे तो सब ठीक हो जायेगा। करियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। यहां पढ़ें मेष राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि- कारोबार में सफलता मिलेगा

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। आज आप परिवार के साथ मनोरंजन ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में सुखद बीतेगा। अपनी व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी। यहां पढ़ें वृषभ राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि- आज का दिन शानदार रहेगा

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। यहां पढ़ें मिथुन राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि- आज का दिन ठीक रहेगा

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी। यहां पढ़ें कर्क राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 9

    सिंह राशि- मानिसक शांति मिलेगा

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दा चल रहा है तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। यहां पढ़ें सिंह राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि- बजट का ध्यान रखें

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। यहां पढ़ें कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि- समय और पैसे खर्च होंगे

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा खर्च हो सकता है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। यहां पढ़ें तुला राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस का त्याग करना पड़ेगा। आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आप जानते हैं की आपका काम मुश्किल नहीं है बस आपका हौसला कम हो गया है इसलिए आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। यहां पढ़ें वृश्चिक राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि- करियर में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी। इस राशि के युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। यहां पढ़ें धनु राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 8

    मकर राशि- काम का दबाव ज्यादा रहेगा

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों पर काम ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। यहां पढ़ें मकर राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि- आज खर्चो पर नियंत्रण रखें

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखेंगे। आज खर्चो की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। आज दोस्त की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे। यहां पढ़ें कुंभ राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि- आज का दिन शानदार रहेगा

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा, फिलहाल आपकी इनकम पहले जैसी ही रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यहां पढ़ें मीन राशि वालों का डिटेल राशिफल 

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    Vinod GuptaJune 20, 2026155 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.