Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या-श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा जी का किया जायेगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भस्म श्रृंगार….

    June 13, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहां किया पेवर ब्लॉक कार्य हेतु भूमिपूजन

    June 12, 2026

    बड़ी खबर-नही बढ़ेगी छुट्टी-छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026-आदेश जारी

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG – शादी समारोह में खूनी संघर्ष: पांच युवकों ने चाचा-भतीजे पर किया वार, चाचा की मौत, भतीजा अस्पताल में भर्ती…..
    छत्तीसगढ़

    CG – शादी समारोह में खूनी संघर्ष: पांच युवकों ने चाचा-भतीजे पर किया वार, चाचा की मौत, भतीजा अस्पताल में भर्ती…..

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 30, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पांच युवकों ने मिलकर चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला (Chaku Markar Hatya) कर दिया। इस हमले में चाचा की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

    यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। यहां शादी समारोह में हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। दरअसल नाचते-नाचते जरा सा हाथ क्या लग गया इतने में पांच युवक गुस्से से आग बबूला हो गए और उसपर हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आए चाचा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं भतीजा घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    चुलमाटी में नाचने के दौरान हुआ विवाद

    जानकारी के मुताबिक, खपरी गांव में रहने वाला कुश यादव अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। चुलमाटी के दौरान जब कुश नाच रहा था, तभी उसका हाथ संदिप निषाद से टकरा गया। इतने में उसने कुश को गाली देते हुए थप्पड़ जड़ दिए। ओम पटेल, गोल्डा निषाद, सूरज यादव और अर्जुन यादव भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद सभी मिलकर कुश को मारने लगे।

    4 गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

    यह देख कुश का चाचा रामभजन यादव वहां बीच बचाव करने पहुंचा तो अर्जुन यादव ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और वहां से भाग गए। चाकूबाजी में घायल रामभजन यादव को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या-श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा जी का किया जायेगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भस्म श्रृंगार….

    Vinod GuptaJune 13, 2026

    ज्येष्ठ अधिक मास सोमवती अमावस्या-श्री बागेश्वर नाथ महादेव बाबा जी का किया जायेगा भव्य रुद्राभिषेक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.