Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026

    पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को होगा भव्य दुग्धाभिषेक

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र
    Blog

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 25, 20262 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    आरंग।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तामासिवनी में गणित शिक्षक की लंबे समय से रिक्त पड़ी जगह को भरने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा आज मंगलवार को स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। तालाबंदी और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार, थाना प्रभारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) मौके पर पहुंचे। अधिकारियों व शाला विकास समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनकारी छात्रों और ग्रामीणों से लंबी चर्चा की। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों की मांग को जायज मानते हुए एक सप्ताह के भीतर गणित शिक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का ठोस आश्वासन दिया। अधिकारियों के इस लिखित/मौखिक आश्वासन से संतुष्ट होकर छात्रों ने स्कूल का ताला खोला और अपना धरना समाप्त कर शांतिपूर्वक घर लौट गए।आपको बता दे की।छात्रों के इस आंदोलन को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों का भी पूरा समर्थन मिला। स्कूल में लगभग 500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनकी पढ़ाई गणित विषय का नियमित शिक्षक न होने के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रही है।छात्रों का आरोप था कि स्कूल के मूल गणित शिक्षक को पिछले कई वर्षों से जिला कार्यालय में अटैच (संलग्न) करके रखा गया है। इस व्यवस्था के कारण स्कूल में न तो नए शिक्षक की पदस्थापना हो पा रही है और न ही स्थानांतरण के माध्यम से पद भरा जा रहा है। लंबे समय से हो रही उपेक्षा से तंग आकर अंततः विद्यार्थियों ने उग्र रुख अपनाते हुए स्कूल में ताला जड़ दिया था।

    Oplus_131072

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

    August 25, 2026

    पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को होगा भव्य दुग्धाभिषेक

    August 25, 2026

    बड़ी खबर-गणित शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे 500 विद्यार्थी-समर्थन में उतरे ग्रामीण

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    Vinod GuptaAugust 25, 20262 Views

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.