पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को होगा भव्य दुग्धाभिषेक
आंरग।पवित्र श्रावण मास के पावन पर्व पर नेताजी चौक नकटी तालाब स्थित श्री जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक के विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।मंदिर समिति के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा। इस पावन अवसर पर महादेव का दुग्धाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की जाएगी।श्री जागेश्वर नाथ महादेव आंरग के समस्त भक्तगणों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहपरिवार उपस्थित होकर इस अनुष्ठान में भाग लें और भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विनोद गुप्ता-आरंग



