सावन के अंतिम सोमवार पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे-हुआ भव्य दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक
आरंग। पं. दीनदयाल कॉलोनी, आरंग स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। श्री नर्मदेश्वर महादेव कार्यकारिणी के नेतृत्व एवं जागृति महिला समिति के विशेष सहयोग से भगवान शिव का विधिवत पूजन, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक संपन्न हुआ। आचार्य नरेंद्र द्विवेदी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्य और खुशहाली की मंगल कामना करते हुए भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।आयोजन में प्रमुख उपस्थिति जागृति महिला समिति: सीमा शर्मा, साधना सिंह ठाकुर, केशर द्विवेदी, शिखा चन्द्राकर, मानकी चन्द्राकर, दीप्ति शर्मा, गायत्री चन्द्राकर, रत्ना चंद्राकर, श्वाति जसवाल, रीना चन्द्राकर, रीतिका मिश्रा, चमेली साहू, लक्ष्मी साहू, पूर्णिमा वर्मा, रानी देवांगन, किरण साहू, ज्ञानेश्वरी साहू, माया चन्द्राकर एवं गायत्री ध्रुव सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।मंदिर कार्यकारिणी एवं गणमान्य नागरिक मदनलाल साहू, रोशन चन्द्राकर वरिष्ठ पत्रकार, अनिल सिंह ठाकुर, द्वारिका चन्द्राकर, आशीष जसवाल, भोलाराम निषाद एवं नरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।सावन के अंतिम सोमवार को आयोजित इस पावन अनुष्ठान से समूचा परिसर शिवमय एवं भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। अंत में सभी भक्तों ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव की महाआरती कर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विनोद गुप्ता-आरंग



