तहसील साहू समाज ने किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत-पुष्पवर्षा कर बढ़ाया उत्साह
आरंग।पवित्र सावन मास के अवसर पर तहसील साहू समाज द्वारा केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा साहू समाज के अध्यक्ष गोविंद साहू के संयोजकत्व में चंदखुरी से आरंग कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों के बीच आयोजित इस सेवा शिविर में समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की तथा तिलक लगाकर व अंगवस्त्र (गमछा/दुपट्टा) भेंट कर उनका भावभीना अभिनंदन किया।कांवड़ियों की सुविधा और विश्राम के लिए तहसील साहू समाज द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। शिविर में पदयात्रियों के लिए शीतल पेयजल, चाय-नाश्ता और ताजे फलों के वितरण की निःशुल्क व्यवस्था रही। थकान भूलकर शिवभक्तों ने समाज के इस आतिथ्य की सराहना की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना साक्षात् शिव सेवा और परम पुण्य का कार्य है। तहसील साहू समाज का निरंतर प्रयास रहा है कि सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ समाज में भ्रातृत्व, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा भाव का संचार हो रहा है ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला साहू समाज अध्यक्ष हिरामन साहू, तहसील साहू समाज संरक्षक सोहन साहू एवं तहसील अध्यक्ष फागु साहू उपस्थित रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ नागरिक, महिला प्रकोष्ठ, युवा मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं में अपना सराहनीय योगदान दिया।
विनोद गुप्ता-आरंग



