Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»27 Nov 2025 Rashifal: गुरुवार के दिन बनेंगे इन 3 राशियों के बिगड़े काम, करियर क्षेत्र में छू सकते हैं ऊंचाइयां, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Blog

    27 Nov 2025 Rashifal: गुरुवार के दिन बनेंगे इन 3 राशियों के बिगड़े काम, करियर क्षेत्र में छू सकते हैं ऊंचाइयां, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 27, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    27 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज मित्र सप्तमी का व्रत किया जायेगा। आज दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 32 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।

    मेष : धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप आज नया कार्य शुरू करा सकते हैं। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

    शुभ रंग: गोल्डन 

    शुभ अंक: 4

    वृष : आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी

    आज का दिन उत्तम रहने वाला है। करियर को बेहतर बनाने के लिए किये गये प्रयासों से आपको लाभ होगा। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मांगेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

    शुभ रंग: पिंक
    शुभ अंक: 6

    मिथुन : अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त आज शाम के लिए बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। 

    शुभ रंग: ओरेंज
    शुभ अंक: 9

    कर्क : कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। आज आपको अचानक पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आज दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा।

    शुभ रंग: लाल
    शुभ अंक: 2

    सिंह : आज रुका हुआ पैसा आपको वापस मि

    आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। आज रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे । छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

    शुभ रंग: महरून
    शुभ अंक: 1

    कन्या : बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यों से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बीतेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    शुभ रंग: मेजेंटा
    शुभ अंक: 5

    तुला : उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में आज बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

    शुभ रंग: ओरेंज
    शुभ अंक: 6

    वृश्चिक :  आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचें

    आज का दिन खुशियाँ भरा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचे, पहले उसके बारे में भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता आपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। छात्रों के लिए आज का दिन खुशियाँ देने वाला है, किसी अच्छी कंपनी में इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

    शुभ रंग: सिल्वर
    शुभ अंक: 6

    धनु : ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें

    आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज छात्रों को करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखूबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है।

    शुभ रंग: नीला
    शुभ अंक: 9

    मकर : सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी

    आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी, इससे आपका विचार सकारात्मक बनेगा। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे । जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यों के लिए वाह-वाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है, तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    शुभ रंग: पीला
    शुभ अंक: 5

    कुंभ : आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनायेगा। कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

    शुभ रंग: पीला
    शुभ अंक: 6

    मीन : सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी परफोर्मेंस बाकि लोगों से बेहतर रहेगी। 

    शुभ रंग: पीच
    शुभ अंक: 3

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    Vinod GuptaJune 20, 2026214 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.