Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    August 26, 2026

    हजारों शिक्षकों ने टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    August 26, 2026

    गणित शिक्षक की मांग को लेकर तामासिवनी स्कूल के छात्रो का धरना समाप्त-एक सप्ताह में समाधान के आश्वासन पर माने छात्र

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»प्रदेश में आकाशीय बिजली का कहर, अलग – अलग जगहों में 6 लोगों की मौत, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
    छत्तीसगढ़

    प्रदेश में आकाशीय बिजली का कहर, अलग – अलग जगहों में 6 लोगों की मौत, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में रातभर वर्षा होती रही और शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का यह दौर जारी रह सकता है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बारिश के बीच बिजली गिरने से दुखद घटनाओं की खबरें भी सामने आई हैं। बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो महिलाएं गरियाबंद में और चार युवकों की मौत रायगढ़ जिले में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे या खेत से लौट रहे थे, तभी यह हादसे हुए।

    इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) कोरिया, मुंगेली और बलौदाबाजार जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बालोद, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, धमतरी, रायगढ़ समेत 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

    बारिश के आंकड़ों की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा पखांजूर में 60 मिमी दर्ज की गई है। वहीं, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    Rekhraaz SahuAugust 26, 20263 Views

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.