नवरात्र पर वृक्षारोपण से सजा गाँव-सत्य सनातन संगठन ने लिया हरियाली का संकल्प

आरंग। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी की असीम कृपा से सत्य सनातन संगठन ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया।संगठन के युवा अध्यक्ष तेजराम निषाद के नेतृत्व में समिति ने संकल्प लिया कि नवरात्रि के प्रत्येक दिन पौधारोपण से दिन की शुरुआत होगी और कम से कम पाँच पौधे रोपे जाएंगे। वहीं हर त्योहार पर दस पौधों का सृजन करने का प्रण भी लिया गया। वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत सड़क किनारे, तालाब के पास और समिति सदस्यों के घरों के आँगन में छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही उनकी सुरक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी भी समिति ने स्वयं उठाई है।इस अवसर पर अध्यक्ष तेजराम निषाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित करना है ताकि गाँव की सुंदरता बनी रहे, राहगीरों को छाँव मिले, बच्चों को खेलने व झूला बाँधने के लिए पेड़ उपलब्ध हों और आने वाली पीढ़ियाँ इन वृक्षों को हमारी युवा सोच की पहचान के रूप में देख सकें।इस वर्ष का अभियान विशेष रूप से एक बेड़ माँ और जगत जननी माँ दुर्गा के नाम समर्पित किया गया।संगठन के पदाधिकारी युवा अध्यक्ष तेजराम निषाद उपाध्यक्ष निकेश यादव सह सचिव रिंकु यादव संचालक चंदु नीर्मलकर मीडिया प्रभारी यशवंत भारती सदस्य गण सागर, करण, अप्पू, सोनू, हेमराज, चंदन, बीरबल, कमल, ओमकार, युगेश, लोकेश मानिकपुरी, तामेश्वर, मनीष धीवर, लक्की, जय तथा अन्य सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।गाँववासियों ने संगठन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल वातावरण को हराभरा बनाएगा, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा भी देगा।
विनोद गुप्ता-आरंग


