Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    September 28, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र-1393 अपात्र-देखिये आरंग में कितने हुए अपात्र..

    September 28, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का प्रथम रायपुर आगमन-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया आत्मीय स्वागत

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»GST में बड़ा बदलाव: 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म, कपड़ा-जूते समेत ये वस्तुएं होंगी सस्ती; जानें नई दरें
    देश-विदेश

    GST में बड़ा बदलाव: 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म, कपड़ा-जूते समेत ये वस्तुएं होंगी सस्ती; जानें नई दरें

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 4, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    GST council meeting Update: वस्तु एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की 56वीं बैठक में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जनता को बड़ी राहत दी गई है। काउंसिल ने 12% और 28% टैक्स स्लैब को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानी देश में अब 22 सितंबर 2025 से 5% और 18% टैक्स स्लैब लागू होंगे। पंजाब के वित्त मंत्री ने बताया कि एक स्पेशल स्लैब भी बनाई गई है। इसमें विलासिता की वस्तुओं पर 40 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई GST काउंसिल की दो दिवसीय बैठक में कई बड़े सुधारों पर चर्चा हुई। उपभोक्ताओं को राहत देने वाले फैसले भी लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा, बताया कि जीएसटी दर को युक्तिसंगत बनाने के पक्ष में सभी ने सहमति व्यक्त की है। 12% और 28% के स्लैब को समाप्त कर एक नया स्लैब बनाया गया है।

    क्या रहेंगे नए स्लैब?

    • 5% टैक्स: ज़रूरी और रोजमर्रा की वस्तुओं पर
    • 18% टैक्स: गैर-ज़रूरी वस्तुओं पर
    • 40% टैक्स (संभावित): तंबाकू और ₹50 लाख से ऊपर की लग्ज़री कारों पर

    MSME और निर्यातकों को भी राहत

    GST रजिस्ट्रेशन के नियमों बदलाव किया गया है। इसके तहत अब सिर्फ 3 दिनों में जीएसटी का पंजीयन नंबर मिल जाएगा। निर्यातकों को ऑटोमेटिक रिफंड की सुविधा मिलेगी। साथ ही ऑटोमेटिक रिटर्न फाइलिंग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

    कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

    1. 2,500 रुपये तक के कपड़े और जूते पर अब सिर्फ 5% टैक्स लगेगा (पहले 12%)
    2. जीवन रक्षक दवाएं और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स में कटौती की सिफारिश
    3. घी, अचार, मुरब्बा, स्नैक्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, AC, फ्रिज जैसे 175 से ज्यादा प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश में अब केवल दो GST स्लैब – 5% और 18% रहेंगे। उन्होंने कहा, ये सुधार आम आदमी और मध्यम वर्ग के हित में किए गए हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर दरों में बड़ी कटौती की गई है। इससे साबुन, टूथपेस्ट, शैंपू, हेयर ऑयल, टूथब्रश, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, रोटी, पराठा, पनीर और छेना जैसे खाद्य पदार्थों पर अब शून्य टैक्स लगेगा।

    घरेलू और खाने-पीने की चीजें सस्ती

    • नमकीन, चॉकलेट, पास्ता, घी, मक्खन: 12% से घटकर 5%
    • डिशवॉशर, AC, TV (32 इंच से ऊपर): अब 18% GST
    • 33 जीवन रक्षक दवाएं: टैक्स 12% से घटाकर 0%
    • ट्रैक्टर, थ्रेसर, खाद मशीनें: 12% से घटकर 5%
    • प्राकृतिक मेन्थॉल, कीटनाशक, चश्मे, गॉगल्स: टैक्स में भारी कटौती
    • छोटी कारें, मोटरसाइकिल, बसें, ट्रक, ऑटो पार्ट्स: अब 18% टैक्स
    • तिपहिया वाहन और एम्बुलेंस: 28% से घटाकर 18%
    • नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण: अब सिर्फ 5% टैक्स
    • मानव निर्मित रेशा और धागा: 18% और 12% से घटाकर 5%

    40% टैक्स केवल इन वस्तुओं पर

    पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद और शुगर ड्रिंक्स पर अब 40% टैक्स लागू होगा। इसके लिए स्पेशल स्लैब बनाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    Vinod GuptaSeptember 28, 2026293 Views

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.