Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न…

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज 4 राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा…पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज 4 राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा…पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 4, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज वामन द्वादशी है। ये दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब साबित होंगे। वृषभ राशि की बात करें तो इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगें, जिससे आप अपने अन्य कार्यों को भी आगे बढ़ा पायें। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। पढ़ें बाकी राशियों के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि– आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप बिजनेस में अच्छा लाभ कमायेंगें, भौतिक – सुख सुविधाओं की बढ़ोत्तरी होगी। इस राशि के छात्रों का दिन खुशनुमा रहेगा, किसी टेस्ट पेपर में आपको अच्छे अंक प्राप्त होंगें। आज आप दूसरों की बातों को भी अहमियत देंगें और अच्छे से समझने की कोशिश करेंगें, इससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी, जिससे आपको प्रसन्नता होगी ।

    • शुभ अंक- 06
    • शुभ रंग- हरा

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगें, भविष्य में आपको बढ़िया लाभ होगा। आज आप अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगें, जिससे आप अपने अन्य कार्यों को भी आगे बढ़ा पायें। इस राशि के व्यक्ति आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आपके महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे साथ ही पॉजिटिव रिजल्ट आने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप घर या ऑफिस का रेनोवेशन कराने का विचार कर सकते हैं । 

    • शुभ अंक- 06
    • शुभ रंग- पीच

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आपको किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर मिलने की सम्भावना हैं। आज ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपने की काम में मदद लें… तो काम आसानी से सफल होंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी, बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का खाना अवॉयड करें । 

    • शुभ अंक- 03
    • शुभ रंग- मरून

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप कारोबार में पैसे के लेन – देन में जल्दबाजी न दिखाएं। आज आप अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चे भी आपको खुश होने की वजह देंगें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा । 

    • शुभ अंक- 02
    • शुभ रंग- सिल्वर

    सिंह राशि- आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगें, किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आज आप जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेगें साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीददारी भी कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें अन्यथा आपकी बात ख़राब हो सकती है ।  

    • शुभ अंक- 09
    • शुभ रंग- लाल

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत आप किसी अच्छी आदत के साथ करेंगें, जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप पेंटिंग भी कर सकते हैं। आज आपको मेहनत और अच्छे व्यवहार के कारण वो सब मिलेगा, जिसके आप हक़दार हैं। आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें अन्यथा विरोधी इसका लाभ उठा सकतें हैं। इस राशि के व्यक्तियों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा, साथ ही आपके रिश्तों में मधुरता आएगी।

    • शुभ अंक- 08
    • शुभ रंग- मैजेंटा

    तुला राशि– आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज आप खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद सकतें हैं। आज आपको घर की सफाई के दौरान कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। आज आप मित्रों के साथ शाम का समय बितायेंगें और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा भी करेंगें।

    • शुभ अंक- 05
    • शुभ रंग- नीला

    वृश्चिक राशि– आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आप मेहनत और लगन से किसी काम को करने में सफल रहेंगें, जिससे पेरेंट्स भी गर्व महसूस करेंगें। आज किसी करीबी से आपको खुशखबरी मिलेगी, आपके घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आज आप जरूरतमंदो की मदद करेंगें, आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें और कोई हड़बड़ी न मचाएं। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा । 

    • शुभ अंक- 01
    • शुभ रंग- इंडिगो

    धनु राशि– आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपको ट्रान्सफर से जुड़ी सूचना प्राप्त हो सकती है, जो आपके काम को आसान बनाएगी। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है। इस राशि के व्यक्तियों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते है। आज आपको आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी । होटल मैनेजमेंट में कार्यरत व्यक्ति आज नयी डिश तैयार करेंगें, जिसकी बहुत तारीफ होगी।

    • शुभ अंक- 07
    • शुभ रंग- काला

    मकर राशि– आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आपका काफ़ी समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप बिज़नेस में परिवर्तन को लेकर विचार – विमर्श कर सकते हैं साथ ही ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है, आप मूवी देखने का प्लान बना सकतें हैं। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा और आपकी योजनायें सफल रहेंगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, बदलते मौसम में अपने खाने – पीने का ध्यान रखें । 

    • शुभ अंक- 09
    • शुभ रंग- गोल्डन

    कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यस्थल पर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन किसी सहकर्मी से मदद भी मिल सकती है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में अधिक लगेगा, आप बच्चों को ड्राइंग बनाना भी सिखा सकतें हैं। आज आपके काम से सभी बहुत प्रभावित होंगें और आपसे इंस्पायर भी होंगें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, किसी संस्था से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

    • शुभ अंक- 08
    • शुभ रंग- नारंगी

    मीन राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका ध्यान नयी चीजों के प्रति आकर्षित होगा, आपके मन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा होगी। काफी लम्बे समय बाद आपको घर जाकर आज बच्चों से मिलने का मौका मिलेगा। आज मार्केट में रुका हुआ पैसा आपको मिल जायेगा, जिससे आपका काम आगे बढेगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है आज आपको शिक्षकों से प्रशंसा मिलेगी। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा |

    • शुभ अंक- 04
    • शुभ रंग- बैंगनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    Vinod GuptaApril 28, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…. आरंग। आरंग थाना पुलिस को बड़ी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.