Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»दो सगी बहनों से दुष्कर्म : पड़ोसी ने घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर किया घटिया काम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…!!
    छत्तीसगढ़

    दो सगी बहनों से दुष्कर्म : पड़ोसी ने घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर किया घटिया काम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…!!

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 12, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ 2 सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ मेला दिखाने ले गया और उससे रेप किया। वहीं 11 साल की बच्ची को भी घुमाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ की। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। युवक की दोनों बहनों से अच्छी जमती थी। तीनों में खूब बाते होती थी। इसी विश्वास में लेकर युवक ने वारदात की।

    जानकारी के मुताबिक, देवदास उइके (18) पड़ोस में ही रहता था। ऐसे में दो बहनों से उसे उसकी अच्छी बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने वह बहला-फुसलाकर ले जाता और वारदात को अंजाम देता। ऐसा उसने कई बार किया। दोनों बहनों की उम्र 7 और 11 साल की है

    वहीं, 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन देवदास बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया। जिसके बाद उसने सुनसान जगह पर उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। नाबालिग की चीखें सुनकर आसपास के लोग आ गए, तो वह मौके से भाग निकला।

    स्थानीय लोगों ने फौरन मामले की जानकारी पखांजूर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जब बड़ी बहन पुलिस को आपबीती बता रही थी, तभी छोटी बहन ने अपने साथ हुए दरिंदगी का खुलासा किया।

    छोटी बहन से दुष्कर्म

    पीड़िता ने बताया कि अप्रैल महीने में आरोपी ने उसे भी बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया था। इसके बाद झाड़ी में ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि अगर वो किसी को बताती है तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके डर से वह किसी को कुछ भी नहीं बता रही थी।

    इस पूरे मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने बताया कि सगी बहनों से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202675 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.