Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    November 26, 2026

    आरंग सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर को-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

    November 26, 2026

    पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रक्षा बंधन-आरंग के स्कूली बच्चों ने बाल आश्रम रायपुर में मनाया प्रेम और अपनत्व का पर्व-बाल आश्रम के बच्चों के साथ इस उत्सव की मिठास को किया साझा
    Blog

    रक्षा बंधन-आरंग के स्कूली बच्चों ने बाल आश्रम रायपुर में मनाया प्रेम और अपनत्व का पर्व-बाल आश्रम के बच्चों के साथ इस उत्सव की मिठास को किया साझा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 9, 20253 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रक्षा बंधन-आरंग के स्कूली बच्चों ने बाल आश्रम रायपुर में मनाया प्रेम और अपनत्व का पर्व-बाल आश्रम के बच्चों के साथ इस उत्सव की मिठास को किया साझा

    Oplus_0

    आरंग।भाई-बहन के स्नेह और बंधन का प्रतीक पवित्र पर्व रक्षाबंधन इस बार कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल, आरंग के बच्चों और शिक्षिकाओं ने एक अनोखे अंदाज़ में मनाया। विद्यालय परिवार ने रायपुर स्थित बाल आश्रम के बच्चों के साथ इस उत्सव की मिठास साझा की और उन्हें प्रेम, अपनत्व और खुशियों का उपहार दिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने हाथों से बनी रंग-बिरंगी राखियाँ आश्रम के भाइयों की कलाइयों पर बांधीं। साथ ही, सभी को फल, मिठाइयाँ, नमकीन, चॉकलेट और केक भेट किए गए। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आँखों में चमक इस बात की गवाह थी कि सच्चा त्यौहार वही है, जिसमें खुशियाँ मिलकर बांटी जाएँ।इस अवसर की तैयारी में पालकों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। उन्होंने दिल खोलकर बाल आश्रम के बच्चों के लिए ढेर सारी राखियाँ और उपहार सामग्री भेजी जिन्हें उनके पाल्य के साथ विद्यालय पहुंचाया गया। विद्यालय परिसर में भी रक्षाबंधन का त्यौहार उत्साह और स्नेह से मनाया गया, जहाँ छोटे-छोटे बच्चों ने आपस में तथा शिक्षकों के साथ राखी बांधकर इस पर्व की गरिमा को और बढ़ा दिया। विशेष बात यह रही कि आरंग नगर के नन्हें बच्चों द्वारा ऐसा पहली बार हुआ कि उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व को लगभग 60 साल पुरानी संस्था बाल आश्रम रायपुर में रहने वाले लगभग 95 बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया। यह अद्वितीय पहल न केवल बच्चों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनी, बल्कि समाज में प्रेम और भाईचारे का अद्भुत संदेश भी छोड़ गई।इस अवसर पर बाल आश्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी अनंत वाधवानी, प्रखर साहू, आदि शुक्ला, रुद्र अग्रवाल, दिया अग्रवाल, अंशिका चतुर्वेदी और शिवांश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे और पूरे मन से कार्यक्रम में भाग लिया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे अवसर बच्चों में सहानुभूति, सेवा-भाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करते हैं। आने वाले समय में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    November 26, 2026

    आरंग सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर को-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल

    November 26, 2026

    पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल

    November 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    Vinod GuptaNovember 26, 20263 Views

    आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग की जर्जर सड़कों पर भड़की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी
    • आरंग सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर को-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल
    • पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल
    • ​आरंग में गैस वितरण में बड़ा फेरबदल-30 नवंबर तक सत्कार-फिर गिरिजा इंडेन की वापसी की सुगबुगाहट से सहमे उपभोक्ता
    • हर वोट की सुरक्षा ही देश की सुरक्षा : विनोद चंद्राकर ।भलेसर और कनेकेरा के बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल हुए पूर्व विधायक
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.