Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CRIME NEWS : नशे में पड़ोसी ने दी गाली तो युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
    छत्तीसगढ़

    CRIME NEWS : नशे में पड़ोसी ने दी गाली तो युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 6, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर जिला में मामूली विवाद को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में पड़ोसी ने युवक को गाली दे दी। जिससे नाराज युवक ने तैश में आकर बुजुर्ग शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ग्राम पहाड़बछाली 65 वर्षीय छेदीलाल यादव निवास करता था। पेशे से खेती-किसानी का काम करने वाला छेदीलाल के घर का छत बारिश में टपक रहा था। छत का मरम्मत कराने के लिए वह मकान खाली कर कुछ दिनों के लिए पड़ोस में रहने वाली बृहस्पति बाई के मकान में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि 4 अगस्त को छेदीलाल यादव शराब के नशे में बृहस्पति बाई के मकान में था।

    तभी बृहस्पति बाई के पड़ोस में रहने वाला 20 वर्षीय यशराज भानू अधेड़ किसान के पास पहुंचा और बात करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान शराब के नशे में धुत्त छेदीलाल ने यशराज को गाली दे दी। जिससे नाराज यशराज ने तैश में आकर कुल्हाड़ी से छेदीलाल के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में छेदीलाल मौके पर ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

    हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो आरोपी को गांव में से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव का पंचनामा और घटना स्थल के पास से हथियार को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया यगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202683 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.