Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»छत्तीसगढ़ का फिल्म सिटी बनेगा देश का पॉपुलर पर्यटन केंद्र, केंद्र सरकार ने जारी किये इतने करोड़ रूपए
    बड़ी खबर

    छत्तीसगढ़ का फिल्म सिटी बनेगा देश का पॉपुलर पर्यटन केंद्र, केंद्र सरकार ने जारी किये इतने करोड़ रूपए

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। केंद्र सरकार ने लोकप्रिय पर्यटन केंद्रों के रूप में देशभर के चिन्हित स्थानों को विकसित करने का निर्णय लिया है। इन 40 केंद्रों में छत्तीसगढ़ की चित्रोत्पला फिल्म सिटी और जनजातीय एवं सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र को भी रखा है। ये दोनों नवा रायपुर में हैं। फिल्म सिटी की पर्यटक क्षमता प्रतिदिन 17 हजार 850 और सांस्कृतिक केंद्र की पर्यटक क्षमता 6855 प्रतिदिन बताई गई है। फिल्म सिटी बनाने का काम शुरू हो चुका है और केंद्र सरकार ने अब तक 97 करोड़ 46 लाख रुपये जारी कर दिया है। जबकि सांस्कृतिक केंद्र बनाने के लिए 51 करोड़ 87 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

    देश में लोकप्रिय पर्यटन केंद्रों के वैश्विक स्तर के विकास के लिए पर्यटन मंत्रालय ने राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) देने के अंतर्गत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट टेम्पलेट के साथ-साथ परिचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए। राज्यों से इस बारे में ऑनलाइन पोर्टल पर 87 परियोजनाओं संबंधी आवेदन मिले। इस योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषण द्वारा 3295.76 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

    पर्यटन मंत्रालय स्वदेश दर्शन योजना सहित केन्द्र प्रायोजित अपनी मौजूदा योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत वित्त पोषित सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं को सीधे तौर पर नहीं लेता है। हालांकि, पर्यटन मंत्रालय ने अपनी एसएएससीआई योजना (प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र बनाने के लिए राज्यों को विशेष सहायता) के तहत राज्य सरकारों द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्तावों का मूल्यांकन किया। योजना के तहत, पर्यटन क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी प्रोत्साहित करने के लिए, राज्यों को मूल्यांकन मानदंड के तहत चयनित पर्यटन स्थलों पर संभावित पीपीपी परियोजनाओं को साझा करना आवश्यक था। इन परियोजनाओं का कार्यान्वयन और निगरानी संबंधित राज्य सरकारों द्वारा की जानी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202690 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.