Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कॉल कर बुलाई गई थी 2 काॅल गर्ल, संचालिका समेत 5 गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कॉल कर बुलाई गई थी 2 काॅल गर्ल, संचालिका समेत 5 गिरफ्तार

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग। जिले के सुपेला में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जहां पुलिस ने दबिश देकर स्पा संचालिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में दो काॅल गर्ल और दो ग्राहक है। ग्राहकों की डिमांड पर स्पाॅ सेंटर की संचालिका ने दोनों काॅल गर्ल को बुलाया था। पुलिस ने रेड कार्रवाई में आरोपियो के कब्जे से मोबाइल, टेब, डायरी, रजिस्टर, नंबर और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की है।

    मुखबिर से मिली थी सूचना

    दरअलस, दुर्ग की सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर चौक कोटक महिन्द्रा बैक के पास द ग्रीन डे स्पाॅ में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना को एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और सुपेला पुलिस को छापा मार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

    पुलिस की टीम जैसे ही स्पाॅ सेंटर में दबिश दी तो युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में दिखाई दिये। पुलिस ने दो ग्राहकों और दो युवतियां, स्पां सेंटर की संचालिका को हिरासत में लिया और थाने लाया गया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में स्पां सेंटर की संचालिका संध्या कुमार ने फोन कर ग्राहकों की डिमांड पर काॅल गर्ल बुलाने की बात कबूल की। संचालिका ने बताया कि स्पां सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था।

    पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ अपराध क्रंमाक 857/2025 धारा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि. 1956 की धारा 3,4,5,7 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाइल, 1 नग लेनोवा का टेब, आधार कार्ड एवं 8 नग डायरी, 4 रजिस्टर एवं मोबाइल नम्बरो का डाटा व नगदी रकम 600 रूपए सहित 4 नग आपत्तिजनक वस्तुओं को जब्त किया गया।

    प्रकरण में मुख्य आरोपी स्पा सेंटर मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय पेश किया गया।

    इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, अमर सिंह, म.आर. स्वाती कुर्रे, एवं महिला रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा, महिला आरक्षक 755 योगिता साहू, महिला आर 60 सरस्वती ठाकुर, महिला आर 1496 दीपक साहू शामिल रहे।

    नाम गिरफ्तार आरोपी

    1. स्पा सेंटर संचालिका संध्या कुमारी उम्र 34 साल निवासी सुपेला

    02 अरविंद यादव उम्र 30 साल निवासी सुपेला

    03.आदित्य सिह उम्र 29 साल निवासी सुपेला

    04. 24 साल की युवती

    05. 23 साल की युवती निवासी सुपेला

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    Vinod GuptaJune 29, 2026157 Views

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.