Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित,ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार

    September 21, 2026

    एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा का कल बिलासपुर आगमन-शिवसेना करेगी भव्य स्वागत

    September 21, 2026

    वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»“आम आदमी के लिए खुशखबरी: सस्ती होंगी दाल-सब्ज़ियां; आम आदमी की जेब को मिलेगी राहत
    Blog

    “आम आदमी के लिए खुशखबरी: सस्ती होंगी दाल-सब्ज़ियां; आम आदमी की जेब को मिलेगी राहत

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 5, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली| अगर आप रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो यह खबर आपको राहत पहुंचा सकती है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुमान के मुताबिक रहेगी।

    RBI ने पूरे वित्त वर्ष के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) यानी खुदरा महंगाई का औसत 3.7% रहने का अनुमान लगाया है। पहली तिमाही में यह 2.9%, दूसरी तिमाही में 3.4%, तीसरी तिमाही में 3.9%, और चौथी तिमाही में 4.4% रहने की उम्मीद है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट कहती है कि यह संभव होगा, क्योंकि सांख्यिकीय आधार अनुकूल है और जरूरी चीजों की कीमतें लगातार कम हो रही हैं।

    सब्जियों-दालों की कीमतों में गिरावट

    बैंक ऑफ बड़ौदा का आवश्यक वस्तु सूचकांक जून 2025 में 1.8% की गिरावट दिखाता है, जो मई 2025 की 0.6% गिरावट से ज्यादा है। यह लगातार तीसरे महीने की गिरावट है, जिसकी मुख्य वजह सब्जियों और दालों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जून में प्याज की खुदरा कीमतों में 26.1%, आलू में 20.3% और टमाटर में 24% की गिरावट दर्ज हुई है।

    सबसे ज्यादा गिरावट अरहर की दाल में

    दालों की बात करें तो सबसे ज्यादा अरहर दाल में 23.8% की गिरावट हुई है। यह लगातार चौथा महीना है, जब अरहर की दाल में दो अंकों की गिरावट रही। इसके अलावा उड़द, मूंग और मसूर की कीमतें भी घट रही हैं। माना जा रहा है कि इसी के चलते बाजार में जरूरी सामानों की लागत कम हुई है, जो आम आदमी की जेब पर बोझ कम कर सकती है।

    आम आदमी के लिए क्या हैं मायने?

    यह गिरावट ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। सब्जियां और दालें, जो रोजमर्रा की जरूरत हैं, सस्ती होने से घरेलू बजट संभालना आसान हो सकता है। हालांकि, यह ट्रेंड लंबे समय तक बना रहे, इसके लिए मौसम और सप्लाई चेन पर नजर रखनी होगी। अगर महंगाई RBI के अनुमान के मुताबिक रही, तो ब्याज दरों में बदलाव की संभावना भी कम होगी, जो लोन लेने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    महंगाई को प्रभावित कर सकती है बारिश

    विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और ग्लोबल मार्केट की स्थिति महंगाई को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, सरकार और RBI की ओर से आने वाली नीतियों पर नजर रखना जरूरी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अगले कुछ महीनों में महंगाई नियंत्रित रह सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित,ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार

    September 21, 2026

    एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा का कल बिलासपुर आगमन-शिवसेना करेगी भव्य स्वागत

    September 21, 2026

    वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित,ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार

    Rekhraaz SahuSeptember 21, 202616 Views

    16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित,ग्राम पंचायतों के विकास के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.