Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त…

    July 5, 2026

    आरंग विधानसभा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    July 5, 2026

    बड़ी खबर-भारी वर्षा की चेतावनी-निसदा बांध के 06 गेट खोले गये…

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG : नवदुर्गा प्लांट की 23 एकड़ जमीन कब्जा मामला उजागर, अब सरकार करेगी कब्जा मुक्त
    छत्तीसगढ़

    CG : नवदुर्गा प्लांट की 23 एकड़ जमीन कब्जा मामला उजागर, अब सरकार करेगी कब्जा मुक्त

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 23, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़ ।  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के तमनार ब्लॉक के सराईपाली में नवदुर्गा फ्यूल पावर लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी ने ग्राम पंचायत सराईपाली की कोटवारी जमीन पर 20 साल से अवैध कब्जा जमा रखा था। करीब 23 एकड़ सरकारी जमीन पर कंपनी का कब्जा फर्जी तरीके से किया गया था, जिसकी पुष्टि के बाद विभाग ने कंपनी को 15 दिन के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

    कैसे हुआ मामला उजागर?

    जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से राजस्व विभाग को इस जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद पता चला कि नवदुर्गा फ्यूल पावर लिमिटेड ने सरकारी कोटवारी भूमि को अपने प्लांट के लिए कब्जा कर लिया था। दस्तावेजों में गड़बड़ी कर जमीन पर अधिकार जताया गया, जो अब उजागर हो गया है।-

    सरकारी जमीन कब्जाने की साजिश

    जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी कागजात और मिलीभगत से इस जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। 20 साल तक प्लांट इसी जमीन पर संचालित होता रहा, लेकिन अब राजस्व विभाग ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।

    अब क्या होगा?

    राजस्व विभाग ने कंपनी को 15 दिन का नोटिस जारी कर जमीन को खाली करने के निर्देश दिए हैं। अगर तय समय पर जमीन खाली नहीं की गई, तो प्रशासन खुद कार्रवाई करते हुए जमीन को मुक्त कराएगा और कंपनी पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।

    ग्रामवासियों में खुशी

    इस कार्रवाई की खबर के बाद ग्राम सराईपाली और आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि कई वर्षों से इस जमीन पर कब्जा कर रखा गया था, जिसे अब मुक्त कराने का निर्णय लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त…

    Vinod GuptaJuly 5, 2026144 Views

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त… आरंग। आरंग थाना…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.