Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चलो संसद” – महिला आरक्षण लागू करो, आज करो… अभी करो!* कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी मानिकपुरी भी हुई शामिल!

    July 23, 2026

    भव्यता के साथ संपन्न हुआ ‘माता पहुंचनी’ कार्यक्रम-मड़ाई मेले का भी उठा आनंद

    July 23, 2026

    ​”दिशा, दीक्षा और मार्गदर्शन-शा. महाविद्यालय आरंग में नवोदित विज्ञान छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित”

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!
    बड़ी खबर

    शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मथुरा।  प्रसिद्ध शिवकथा वाचक प्रदीप मिश्रा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला महाराष्ट्र के वीण में कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी का है। मिश्रा ने कथा के मंच से चित्रगुप्त भगवान को ‘मुच्छड़’ कह दिया, जिससे सनातन समाज आक्रोशित है।

    इस घटनाक्रम के विरोध में बुधवार को स्वामी सच्चिदानंद अपने समर्थकों के साथ मथुरा एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद समर्थकों ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए प्रदीप मिश्रा के पोस्टर फाड़कर आग के हवाले कर दिए।

    क्या बोले स्वामी सच्चिदानंद

    मीडिया से बातचीत में स्वामी ने कहा —

    “प्रदीप मिश्रा ने हमारे आराध्य भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया है। इस बयान से समस्त कायस्थ समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हम चाहते हैं कि इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।”

    पुलिस ने क्या कहा?

    मथुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्ञापन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, और उचित कार्रवाई की जाएगी।

    सोशल मीडिया पर तगड़ा बवाल

    यह मामला सोशल मीडिया पर भी तगड़ी चर्चा में है। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक #PradeepMishraMaafiMaango ट्रेंड कर रहा है। सनातन धर्म के समर्थक मिश्रा से माफी मांगने और कथा कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चलो संसद” – महिला आरक्षण लागू करो, आज करो… अभी करो!* कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी मानिकपुरी भी हुई शामिल!

    Rekhraaz SahuJuly 23, 20261 Views

    चलो संसद” – महिला आरक्षण लागू करो, आज करो… अभी करो!* कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.