Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम

    November 7, 2026

    ब्रेकिंग-भारतमाला प्रोजेक्ट में लगे तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा-मौके पर मौत-शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    November 7, 2026

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»युवतियों को फ्री में शराब परोसने वालों की खैर नहीं : एसएसपी ने होटलों, बार और क्लब संचालकों को दिए सख्त निर्देश
    Blog

    युवतियों को फ्री में शराब परोसने वालों की खैर नहीं : एसएसपी ने होटलों, बार और क्लब संचालकों को दिए सख्त निर्देश

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 7, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर. राजधानी में नशा परोसने वाले होटलों, बार और क्लब संचालकों के पुलिस ने कान खड़े कर दिए हैं. रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने सख्त लहजे में क्लब, होटल और बार संचालकों को चेतावनी दी है. रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा, शहर में नशे की पार्टियों पर कड़ाई से रोक लगाई जाए. पुलिस के नियम कायदे और कानूनों का पूरा पालन किया जाए. उन्होंने होटल और क्लबों की पार्टियां रात्रि 12 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए.

    एसएसपी ने कहा, बुधवार रात युवतियों को फ्री में शराब न परोसी जाए. क्लबों में आने वाले हिस्ट्रीशीटरों की एंट्री बेन करे और विवादित तत्वों पर कड़ी निगरानी की जाए. होटलों में अवैध हथियारों की चेकिंग की जाए, संदिग्ध गतिविधि लगने पर पुलिस को तत्काल जानकारी दी जाए. ऐसी गलती पाए जाने पर क्लब और होटल संचालकों के ख़िलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    दरअसल, शहर में नशे की पार्टियों में होने वाले विवाद और शहर के माहौल बिगड़ने की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेंद सिंह ने आज सिविल लाइन स्थित सी-4 में बड़ी बैठक बुलाई थी. इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, विवेक शुक्ला, डीएसपी क्राईम संजय सिंह समेत शहर के सभी होटल, बार, कैफे और क्लबों के सैकड़ों संचालक मौजूद रहे. पुलिस अफसरों ने सभी कैफे और क्लब संचालकों को दो टूक कहा, अवैध रूप से शराब न परोसी जाए. अवैध गतिविधि में संलिप्त होटलों और कैफे संचालकों की लंबी लिस्ट तैयार है. ऐसी शिकायत मिलने पर तत्काल पुलिस कार्रवाई की जाएगी.

    WEDNESDAY गर्ल्स नाइट का ट्रेंड

    महानगरों के क्लबों में वेडनस डे मिड वीकेंड के नाम पर गर्ल्स नाईट आयोजित की जाती है. इन आयोजनों में लड़कियों को मुफ्त एंट्री, ड्रिंक्स, और फ़ूड में बड़े कॉम्बो ऑफर दिए जाते हैं. इसी तरह रायपुर शहर के होटलों और क्लबों में बुधवार की शाम गर्ल्स नाईट चल रहा है. क्लबों में होटलों में और कैफे में युवतियों को आकर्षित करने तरह-तरह के ऑफर्स दिए जाते हैं. इसके चलते बड़ी संख्या में क्लबों में युवतियों की भीड़ होती है. इन ऑफरों में फ़्री एंट्री, टकीला शॉट्स, कॉम्प्लीमेंट्री कॉकटेल्स के नाम पर नशा परोसा जाता है. महिलाओं की बढ़ती संख्या को देख युवक और पुरुष बड़ी तादाद में क्लबों में पहुँचते हैं, जो देर रात तक संचालित की जाती है. क्लबों के बाद पर्सनल विला या होटलों के हॉल में आफ्टर पार्टी संचालित की जाती है, जिसे पूरे तरीके से अवैध माना जाता है. देर रात तक शराब पिलाना, सुबह तक पार्टी चलाई जाती हैं.

    क्लबों की पार्टी में विवादित माहौल

    इतना ही नहीं ऐसे आयोजनों पर अनगिनत विवाद भी सामने आते रहे हैं. इस तरह के विवाद शहर में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. क्लबों में ज्यादातर मामलों में नशे और वर्चस्व की लड़ाई कारण बनते हैं. बीते दिनों वीआईपी रोड के हाईपर क्लब में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और सटोरिए विक्की अग्रवाल के बीच विवाद में गोली चल गई थी. नवा रायपुर के आईपी क्लब में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था. छेरीखेड़ी स्थित होटल और क्लब में वर्चस्व की लड़ाई के बीच दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया था. विधानसभा स्थित क्लब में मारपीट की घटना होते आई है. होटल ऑन द रॉक्स और जूक जैसी जगहों पर लगातार विवाद सामने आया है. अभी हाल ही में रोहित तोमर और उसके बाउंसरों ने कारोबारी को वीआईपी रोड स्थित होटल में जमकर पीटा था. महादेव घाट इलाके में युवतियों की मारपीट की घटना सामने आई थी. वो युवतियां भी हाईपर क्लब से पार्टी कर लौट रही थी.

    होटल, क्लब और बार संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है : एसएसपी

    रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि होटल, कैफे, क्लब और बार संचालकों की बैठक बुलाई गई थी. सभी को नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. क्लब में होने वाली पार्टियों की जानकरी पुलिस तक देने के निर्देश दिए गए हैं. बुधवार रात फ्री शराब परोसने वाले लोगों को तत्काल इसे बंद करने की सख्त हिदायत दी गई है. ऐसे किसी भी होटल या क्लबों में अवैध नशा, शराब या संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम

    November 7, 2026

    ब्रेकिंग-भारतमाला प्रोजेक्ट में लगे तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा-मौके पर मौत-शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    November 7, 2026

    सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन

    November 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम

    Vinod GuptaNovember 7, 2026601 Views

    बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • बेकाबू हाइवा ने बुझाया घर का चिराग-06 घंटे तक सड़क रहा जाम-चालक गिरफ्तार-25 हजार की राहत के बाद खुला जाम
    • ब्रेकिंग-भारतमाला प्रोजेक्ट में लगे तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा-मौके पर मौत-शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
    • सेवा बस्तियों में प्रज्ज्वलित हुई संस्कार की ज्योति-मजदूर नगर में ‘सरस्वती संस्कार केंद्र’ का शुभारंभ-विद्या भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू ने विधिवत किया उद्घाटन
    • अनूठी पहल-10 नवंबर को माता-पिता की वंदना और ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा गौरव गान
    • आज 06 नवम्बर को ग्राम फ़रफौंद में आरएसएस का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.