Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार–2025-ग्राम अमोदी में समाधान शिविर सम्पन्न-जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
    Blog

    सुशासन तिहार–2025-ग्राम अमोदी में समाधान शिविर सम्पन्न-जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 10, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार–2025-ग्राम अमोदी में समाधान शिविर सम्पन्न-जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

    आरंग। समाधान शिविर में जनता से सीधे संवाद, त्वरित निवारण पर विशेष जोर दिनांक आरंग। आज 10 मई 2025 को राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत आरंग विधानसभा के ग्राम अमोदी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 05 मई से 31 मई 2025 तक प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे हैं।जिनका उद्देश्य ग्रामीणजन की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित निराकरण करना है।आज के इस समाधान शिविर में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा आरंग विधानसभा के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 18 महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा कर दिया है और जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। समाधान शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन की समस्या, प्रधानमंत्री आवास, जमीन पट्टा, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, महतारी वंदन, उज्ज्वला योजना, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, कृषि आदि क्षेत्रों से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है और हितग्राहियों को जरूरी सामग्री, दवाइयां, खेती से जुड़ी किट वितरित की जा रही है।जनता के हित में इस तरह के शिविर जनसेवा के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करते हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी योजना के तहत अपात्रों को पत्र लिखकर जानकारी दी जाए जिससे कि आवेदक दोबारा अपनी गलतियों को सुधार कर आवेदन कर सकें।

    Oplus_131072

    आरंग में विकास कार्यों के लिए सांसद बृजमोहन ने दी सौगात—
    सांसद बृजमोहन अग्रवाल आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमोदी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर जनता से जुड़े और अधिकारियों से जानकारी हासिल कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए। यहां के शिविर में 11 गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के तहत लगभग 3200 आवास स्वीकृत हुए हैं वहीं 4200 शौचायलयों के लिए आवेदन आया था जिनमें से 3200 को स्वीकृति प्रदान की गई है। पेंशन के 452 प्रकरण स्वीकृत हुए हैं 1300 लोगों को जॉब कार्ड बना है 182 पशु शेड की स्वीकृति प्रदान की गई है।सांसद जी बृजमोहन अग्रवाल ने रसौटा में मुक्तिधाम में शेड और अहाता के लिए 5-5 लाख रूपए, केसला में मुक्तिधाम में शेड और अहाता के लिए 5-5 लाख रूपए, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के चार पंचायत में धान खरीदी केंटो में आहा ता निर्माण के लिए 25 लख रुपए मंडी बोर्ड से दिलवाने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा सहकारी समिति के अधूरे पड़े निर्माण को पूरा करने के लिए 10 लाख रुपए, कुटेला में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख सेमरिया नहरपर और गांव के बीच लाइट लगाने के लिए 5 लाख, आमोद ने धौराभाटा नहर पर मनरेगा के माध्यम से डब्लूबीएम सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

    गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के नेतृत्व में शासन की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। समाधान शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्राम अमोदी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में चल रहे इन शिविरों से जनता को बड़ी राहत मिल रही है।शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण, बिजली, जल संसाधन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष प्रकरणों को शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,अशोक बजाज,पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी,के के भारद्वाज,किरण बघेल, नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर, टिकेश्वरी साहू,देवा साहू, देवनाथ साहू,सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण,आमजन उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026176 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.