Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धर्म-17 सितम्बर को वंश गद्दी स्थापना दिवस-होंगे कई आयोजन….
    Blog

    धर्म-17 सितम्बर को वंश गद्दी स्थापना दिवस-होंगे कई आयोजन….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 16, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धर्म-17 सितम्बर को वंश गद्दी स्थापना दिवस-होंगे कई आयोजन….

    Oplus_131072

    आरंग। मंगलवार (17 सितम्बर) को भादो पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कबीरपंथ के वंशाचार्य पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब के रायपुर स्थित निवास स्थल सद्गुरू कबीर आश्रम प्रकाश कुंज कटोरा तालाब रायपुर में दर्शन बन्दगी का कार्यक्रम आयोजित है। उल्लेखनीय है सद्गुरू कबीर साहब ने अपने शिष्य धर्मदास साहेब को ब्यालीश वंश का आशीर्वाद देते हुए भादो पूर्णिमा के दिन कबीरपंथ वंश गद्दी की स्थापना किए थे। इसलिए कबीरपंथियों द्वारा प्रतिवर्ष भादो पूर्णिमा को कबीरपंथ वंश गद्दी स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन कबीरपंथ के आचार्य पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब के सानिध्य में रायपुर स्थित उनके निवास स्थल सद्गुरू कबीर आश्रम प्रकाश कुंज, कटोरा तालाब रायपुर में भव्य दर्शन बन्दगी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें भारत देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में कबीरपंथी भक्तगण पहुंचते हैं और गुरू का दर्शन बन्दगी कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
    प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादो पूर्णिमा के शुभअवसर पर दिनांक 17 सितम्बर 2024 को सद्गुरू कबीर आश्रम प्रकाश कुंज कटोरा तालाब रायपुर में उक्त दर्शन बन्दगी कार्यक्रम आयोजित होगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रातः 8 बजे गुरू महिमा पाठ एवं पूणो महत्तम पाठ संत महंतो के द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात आश्रम स्थित सद्गुरू कबीर मंदिर में वंशाचार्य साहब के कर कमलों से पूजा अर्चना की जाएगी। उसके उपरांत हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों को दर्शन बन्दगी देने हेतु वंशाचार्य साहब मंच पर विराजमान होंगे। जहां पर भक्तों के द्वारा सामुहिक आरती की जाएगी तत्पश्चात कतारबद्ध होकर बारी-बारी से भक्तों द्वारा साहब की भेंट बन्दगी का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। उक्त भेंट बन्दगी के दौरान भजन कीर्तन भी चलता रहेगा एवं भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही भक्तों के लिए विशाल भोजन भण्डारा की व्यवस्था किया गया है। यह समारोह प्रातः 8 बजे से लेकर देर रात्रि तक चलेगा। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के अलावा अनेकों प्रांतों से भक्तजनों का आगमन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि भादो पूर्णिमा का यह महोत्सव रायपुर में कबीरपंथ के चौदहवें वंशाचार्य पंथ श्री गृन्धमुनि नाम साहब के द्वारा चालु किया गया था जो विगत 40 वर्षों से अनवरत चलते आ रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    April 14, 2026

    पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल-इस वार्ड में बोर खनन कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

    April 14, 2026

    22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…

    April 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरकारी आदेश बेअसर, ग्राम सभा में नहीं दिखे जिम्मेदार अधिकारी

    Rekhraaz SahuApril 14, 2026

    ग्राम सभा बनी औपचारिकता, विभागीय अधिकारी नदारद—ग्रामीणों में नाराज़गी महासमुंद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.