22 अप्रैल 2026 से यहाँ होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन-इन मरीजो का होगा इलाज…
आरंग।आरंग जन सेवा समिति एवं राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट कमेटी, आरंग के संयुक्त तत्वाधान में 22 अप्रैल 2026 से 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर परिसर, आरंग में किया जा रहा है।जिसमे एक्यूप्रेशर काइरोप्रेक्टिक-मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से लोगो के स्वास्थ की जाँच कर परामर्श दिए जाएंगे। शिविर 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) से 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) प्रतिदिन सुबह: 8:30 बजे से 1:00 बजे तक तथाशाम: 3:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा।शिविर में उपलब्ध उपचार (बिना दवाइयों के) इस प्रकार रहेगा एक्यूप्रेशर, सुजोक एवं वाइब्रेशन थेरेपी द्वारा,पुराना सिरदर्द,साइटिका व जोड़ों का दर्द, आँख, कान, नाक, गले के रोग, घुटनों का दर्द, मोटापा एवं ब्लड प्रेशर, गैस, कब्ज, लकवा (पैरालिसिस), मस्सा, बवासीर,मानसिक तनाव व डिप्रेशन, हाथ-पैरों में झुनझुनी सहित अन्य कई रोगों का उपचार किया जायेगा। पंजीयन शुल्क मात्र ₹200/- (पूरे 6 दिनों के लिए) के लिए निर्धारित किया गया है।डॉ. वी.आर. चौधरी एवं उनकी अनुभवी टीम के देखरेख में मरीजो का उपचार किया जायेगा। पंजीयन एवं अन्य जानकारी हेतु श्रवण अग्रवाल, डॉ. संतोष अग्रवाल, ब्रजेश सोनी तथा रोहित अहुजा से संपर्क किया जा सकता है।
विनोद गुप्ता-आरंग



