भाजपा के 47वे स्थापना दिवस-राष्ट्र सेवा,अंत्योदय और गरीब कल्याण संकल्प दोहराने का दिवस-गुरु खुशवंत साहेब
आरंग।भारतीय जनता पार्टी के 47 वे स्थापना दिवस पर आरंग विधानसभा के गुल्लू उत्साह ,गरिमा और जन सहभागिता के साथ आयोजित किया। इसी क्रम में “गांव चलो,बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत गुल्लू शक्तिकेंद्र में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ जिसमें महिलाओं और वरिष्ठ लोगों से संवाद कर किसान हितैषी नीतियों का सशक्त संदेश दिया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ,आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.संदीप जैन तथा कार्यक्रम प्रभारी अशोक यादव रहे। इस पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति,संगठन शक्ति, किसान एवं महिला गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं,बल्कि राष्ट्र सेवा,अंत्योदय और गरीब कल्याण के संकल्प को पुनः दोहराने का दिवस है। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 06 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी हैं,जो अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता हमारे देश की रीढ़ है ।उनका सम्मान करना केवल कर्तव्य नहीं ,बल्कि हमारा गौरव है।उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता के.के.भारतद्वाज जी,गणेश राम साहू,रेवा राम साहू, होरीलाल साहू,अरविंद टंडन,धरम सिंह,पंकज पटेल,भालचंद धीवर, मुकेश घृतलहरे,अमित पटेल,जनक साहू,योगेश्वर साहू,भुनेश्वर साहू,हेमचंद टंडन,विक्रम कोशले और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग




