Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»31 दिसम्बर को गुरु घासीदास जयंती का आयोजन-होगी राग-अनुराग की रंगारंग प्रस्तुति
    Blog

    31 दिसम्बर को गुरु घासीदास जयंती का आयोजन-होगी राग-अनुराग की रंगारंग प्रस्तुति

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 30, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    31 दिसम्बर को गुरु घासीदास जयंती का आयोजन-होगी राग-अनुराग की रंगारंग प्रस्तुति

    आरंग। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम पंचायत पलौद में सतनामी समाज द्वारा संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती 31 दिसम्बर को श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जयंती को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल के आसपास आज से ही दुकानें सज गई हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जयंती इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाई जाएगी।सरपंच हेमकुमार मारकंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती अवसर पर दिन भर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।दोपहर 2 बजे से पंथी कार्यक्रम शाम 4 बजे से पालो कार्यक्रम रात्रि 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला दुर्ग की प्रसिद्ध सांस्कृतिक टीम राग-अनुराग द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका ग्रामीणों को बेसब्री से इंतजार है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।गुरु घासीदास बाबा की जयंती को लेकर सतनामी समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन के माध्यम से बाबा के सत्य, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।जयंती कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने सभी समाजजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु घासीदास बाबा के विचारों को आत्मसात करने की अपील की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.