Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    May 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»18 धान खरीदी केन्द्रों से धान ‌उठाव की‌ गति धीमी-04 लाख क्विंटल धान जाम
    Blog

    18 धान खरीदी केन्द्रों से धान ‌उठाव की‌ गति धीमी-04 लाख क्विंटल धान जाम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    18 धान खरीदी केन्द्रों से धान ‌उठाव की‌ गति धीमी-04 लाख क्विंटल धान जाम

    आरंग । केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ आरंग शाखा के अंतर्गत आने वाले 18 धान खरीदी केन्द्रों में तक़रीबन 4 लाख क्विंटल धान परिवहन के इंतजार में पड़ा है । इन केन्द्रों में लगभग 5 लाख क्विंटल धान , खरीदी शुरू होने के लगभग 50 दिनों के भीतर खरीदी गया है जिसमें से महज 60 हजार क्विंटल धान का ही परिवहन मिलर्स द्वारा अब तक किया जा सका है। उठाव हेतु सर्वाधिक धान चपरीद में करीबन 35 हजार क्विंटल व‌ सर्वाधिक कम 8 हजार क्विंटल पारागांव में है । रीवा केन्द्र में 33 हजार , भानसोज व बाना ‌मे 35 – 35 हजार क्विंटल , फरफौद व‌ मोखला में 30 – 30 हजार , आरंग , जरौद व परसकोल में 25 – 25 हजार , खमतराई , गौरभाठ व गोविंदा में 20 – 20 हजार , भिलाई में 20 हजार , भलेरा में 15 हजार , लखौली में 14 हजार व पंधी में 10 हजार क्विंटल धान जाम पड़ा है । कतिपय केन्द्रों का जायजा ले किसानों से चर्चा करने व‌ अन्य केन्द्रों के ‌जागरूक किसानों से मिले फीडबैक के आधार पर यह जानकारी देते हुये ‌किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने कहा है कि सामयिक उठाव न करवा पाने की‌ यह विपणन संघ की विफलता है ‌जिसे वह केन्द्रों की‌ बफर स्टाक लिमिट में बीते वर्षों ‌की तुलना में अनुपातिक बढ़त कर छिपाना चाहता है । भानसोज के युवा जागरूक किसान द्रोण चंद्राकर ने जानकारी दी है कि जाम धान की वजह से सोसायटी को होने वाले नुकसान व खरीदी हेतु जगह कम पड़ने की संभावना को देखते हुये किसानों की मांग पर सोसायटी के प्राधिकृत अधिकारी जगनमोहन यादव ने जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर ‌अविलंब परिवहन कराने ‌का आग्रह किया है । इसी तरह सहकारी बैंक शाखा खरोरा के अधीनस्थ आने वाले फरहदा सोसायटी के अध्यक्ष योगेश चंद्राकर ने भी खरीदी केंद्र में जाम धान की स्थिति को देखते हुये बीते दिनों जिलाधीश डाक्टर गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपने की जानकारी दी है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    May 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    Rekhraaz SahuMay 2, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित तुमगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.