Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वाणिज्य विषय की प्रावीण्य सूची में महासमुंद की 05 छात्राएं – दर्शिका गोलछा को बी कॉम में स्वर्ण पदक
    Blog

    पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वाणिज्य विषय की प्रावीण्य सूची में महासमुंद की 05 छात्राएं – दर्शिका गोलछा को बी कॉम में स्वर्ण पदक

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 22, 202650 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वाणिज्य विषय की प्रावीण्य सूची में महासमुंद की 05 छात्राएं – दर्शिका गोलछा को बी कॉम में स्वर्ण पदक

    पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा हाल ही में घोषित बी.कॉम और एम.कॉम की प्रावीण्य सूची में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्वविद्यालय में अपने महाविद्यालय और महासमुंद जिले का नाम रोशन किया है।

    ​विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार, बी.कॉम अंतिम वर्ष में महाविद्यालय की होनहार छात्रा दर्शिका गोलछा ने 1800 में से 1368 अंक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है जिसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, वहीं इसी कक्षा की शिवांगी जोशी ने 1354 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
    ​स्नातक के साथ-साथ स्नातकोत्तर स्तर पर भी छात्राओं का प्रदर्शन बरकरार रहा। एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की प्रावीण्य सूची में संस्था की तीन छात्राओं ने अपना दबदबा बनाया है। छात्रा रशप्रीत कौर गुरुदत्ता ने 2000 में से 1516 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान, विभूति साहू ने 1490 अंकों के साथ छठवां स्थान और संजना श्रीवास्तव ने 1450 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान अर्जित किया है।

    महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन पिछले कई वर्षों से अनवरत जारी है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्री अजय कुमार राजा ने बताया विगत 05 वर्षों में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लगातार मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का किया है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी वर्ष 2019 में गुप्तेश नामदेव, वर्ष 2022 में निधि बग्गा, वर्ष 2023 में प्रमोद कुमार ने भी विश्वविद्यालय की एम कॉम की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था, सत्र 2020-21 में 04, 2021-22 में 03, 2022-23 में 07, 2023-24 में 05 और 2024-25 में 03 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की वाणिज्य संकाय की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान अर्जित कर महाविद्यालय एवं महासमुंद जिले का परचम लहराया है।
    इस गौरवमयी उपलब्धि पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती करुणा दुबे ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली सभी 5 छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य श्रीमती दुबे ने इस शानदार सफलता का श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्री अजय कुमार राजा सहित विभाग के अन्य प्राध्यापकों श्रीमती राजेश्वरी सोनी, श्री मनबोध चौहान, श्रीमती मनीषा प्रधान, श्रीमती परवीन नजीब, श्री रोहित ढीमर, श्री अजय सॉव, डॉ भुपेश पात्रा के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

    छात्राओं की इस सफलता पर माननीय विधायक व अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी, डॉ ए करीम पूर्व विभागाध्यक्ष वाणिज्य, महाविद्यालय की कला संकाय प्रमुख डॉ रीता पांडेय, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मालती तिवारी, डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ आर के अग्रवाल, डॉ ई पी चेलक, डॉ दुर्गावती भारतीय, श्री दिलीप बढ़ाई, श्री मुकेश साहू सहित महाविद्यालय के सम्मत अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया व अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.