Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»संसदीय पत्रकार लोकतंत्र की आवाज़ जनता तक पहुंचाने की अहम कड़ी: मुख्यमंत्री साय
    छत्तीसगढ़

    संसदीय पत्रकार लोकतंत्र की आवाज़ जनता तक पहुंचाने की अहम कड़ी: मुख्यमंत्री साय

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला ‘संसदीय पत्रकारिता’ में शनिवार को विधानसभा परिसर में जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने मिलकर लोकतंत्र के इस अहम पहलू पर विचार साझा किए।

    कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसदीय पत्रकारों की भूमिका को “जनता और विधायकों के बीच सेतु” बताते हुए कहा, “आप पत्रकार बंधु विधानसभा की कार्यवाही को गहराई से समझकर जन-जन तक पहुंचाते हैं। आपकी मेहनत से ही जनता यह जान पाती है कि उनके मुद्दे सदन में कितनी गंभीरता से उठाए जा रहे हैं।”
    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायकों की कार्यशालाओं की तरह इस तरह के आयोजन पत्रकारों के लिए भी बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पत्रकारों को सम्मानित करने की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि इससे पत्रकारिता को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

    25 वर्षों की यात्रा में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय : डॉ. रमन सिंह
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संसदीय पत्रकारिता की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की संसदीय यात्रा में पत्रकारों का योगदान स्मरणीय और अनुकरणीय रहा है। वे निष्पक्ष रहकर सदन की कार्यवाही को सटीक ढंग से जनता के सामने रखते हैं – यही लोकतंत्र की असली ताकत है।”

    उन्होंने कहा कि संसदीय पत्रकारों को सदन की प्रक्रियाओं की गहरी समझ होनी चाहिए ताकि वे उसे सरल, स्पष्ट और जनोन्मुख भाषा में प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी भूमिका को याद किया।

    पत्रकार लोकतंत्र के नारद हैं : डॉ. चरणदास महंत
    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संसदीय पत्रकारों की तुलना नारद मुनि से करते हुए कहा कि वे खबरें नहीं, लोकतांत्रिक चेतना के संवाहक हैं। उन्होंने कहा, “पत्रकार न सिर्फ समयबद्धता और सजगता के प्रतीक हैं, बल्कि वे विधानसभा की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में एक प्रकार से लोकतंत्र के प्रहरी हैं।”

    उल्लेखनीय उपस्थिति और संवाद
    इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक संजय द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार, और विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में संसदीय कार्य प्रणाली, रिपोर्टिंग की बारीकियों और पत्रकारिता की संवेदनशीलताओं पर विस्तृत चर्चा और अनुभव साझा किए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026162 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.