Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रीवा में कर्मा जयंती की रही धूम-आदर्श विवाह भी हुआ संपन्न..
    Blog

    रीवा में कर्मा जयंती की रही धूम-आदर्श विवाह भी हुआ संपन्न..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 29, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रीवा में कर्मा जयंती की रही धूम-आदर्श विवाह भी हुआ संपन्न..

    ​आरंग।ग्राम रीवा में शनिवार को माँ कर्मा जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर साहू समाज द्वारा न केवल भक्ति भाव का प्रदर्शन किया गया, बल्कि सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देते हुए एक आदर्श विवाह भी संपन्न कराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू द्वारिका साहू फागु लाल साहू तोषण साहू सोहन साहू थानसिंग साहू परमानंद साहू नारायण प्रसाद साहू बलदाऊ साहू परस साहूअविनाश (विक्की) साहू पुरुषोत्तम साहू गोविन्द साहू श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू, वतन चन्द्राकर श्रीमती कृष्णा महेश साहू सुभांशु साहू श्रीमती पदमनी साहु प्रेम लाल साहू नंदकुमार साहू श्रीमती मनीषा साहू लक्ष्मीकांत साहू श्रीमती मंजू साहू सिरिस साहू हिरामन साहू महेश साहू घसीया राम साहू सूरज साहू के अलावा संघ के पदाधिकारियों सहित ग्राम रीवा के गणमान्य नागरिक और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों समाजजनो ने नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।इनके पूर्व ​कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और पारंपरिक धुनों के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा उत्साह के साथ शामिल हुए। माता कर्मा के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।शोभायात्रा के पश्चात मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।​जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण एक जोड़े का आदर्श विवाह रहा। फिजूलखर्च और आडंबर से दूर, सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह की उपस्थित लोगों ने सराहना की।इस अवसर पर उपस्थित आरंग तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष हिरामन साहू ने समारोह को संबोधित कहा कि माता कर्मा के आदर्शों पर चलते हुए समाज में फिजूलखर्ची रोकना और सादगी अपनाना ही सच्ची सेवा है। यह आदर्श विवाह समाज के लिए एक नई दिशा है। साहू ने नवदंपति को बधाई देते हुए सुखद भविष्य की मंगल कामना की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202689 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.