Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मेगा हेल्थ कैंप–2025 : निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को मिला बड़ा संबल: मंत्री राजवाड़े
    Blog

    मेगा हेल्थ कैंप–2025 : निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को मिला बड़ा संबल: मंत्री राजवाड़े

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप–2025 ने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त और संवेदनशील पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शिविर में सहभागिता करते हुए इसकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिकों से संवाद किया।

    मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए चिकित्सा स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपचार हेतु आए लोगों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर निःशुल्क जांच, उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना शासन की जनहितकारी सोच को दर्शाता है। ऐसे शिविर विशेष रूप से गरीब, श्रमिक एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

    मेगा हेल्थ कैंप–2025 : निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को मिला बड़ा संबल: मंत्री श्रीमती राजवाड़े

    इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया और कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी उतना ही आवश्यक है।

    मेगा हेल्थ कैंप–2025 का आयोजन 18 से 22 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामान्य एवं गंभीर रोगों की जांच, परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आयोजकों एवं चिकित्सा दल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस मेगा हेल्थ कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026

    इस वार्ड में 26.17 लाख के नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमि पूजन…

    June 19, 2026

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    Vinod GuptaJune 19, 202647 Views

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.