Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    April 18, 2026

    पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मानव समाज के कल्याण हेतु देहदान का संकल्प हुआ पूरा-भूतपूर्व फौजी ने किया देहदान-दिया समाज को बड़ा सन्देश..
    Blog

    मानव समाज के कल्याण हेतु देहदान का संकल्प हुआ पूरा-भूतपूर्व फौजी ने किया देहदान-दिया समाज को बड़ा सन्देश..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मानव समाज के कल्याण हेतु देहदान का संकल्प हुआ पूरा-भूतपूर्व फौजी ने किया देहदान-दिया समाज को बड़ा सन्देश..

    आरंग। ग्राम परागांव निवासी भूतपूर्व सैनिक ईश्वर लाल दुपारे के विचार के अनुरूप मृत्यु उपरांत उनके परिजनों ने उनका देहदान कर समाज को बड़ा एक सन्देश दिया है। भूतपूर्व सैनिक ईश्वर लाल दुपारे का दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रातः 12:32 बजे आकस्मिक निधन हो गया था। उनके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग आरंग खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत से संपर्क किया। बीएमओ ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी से मार्गदर्शन लिया और जिला प्रशासन रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार ने प्रोजेक्ट दधीचि (देहदान ) अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ गगन देवांगन को पारागांव भेज कर मृत्यु सर्टिफाईट कराकर एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा। जहाँ परिजनों के सहमति से देहदान की प्रक्रिया पूरा किया गया।उनके इस पुनीत कार्य को स्वास्थ्य विभाग सहित पूरा आरंग वासी सराहना कर रहे है, साथ ही उनके इस विदाई ने पूरे क्षेत्र को शोक की लहर में डुबो दिया है। फौजी भाई साहब के चौड़े कंधों पर मात्र देश सेवा ही नहीं, बल्कि समाज कल्याण का बोझ भी था।
    ‎सैन्य सेवा का स्वर्णिम अध्याय
    ‎ईश्वर लाल भारतीय सेना के गौरवपूर्ण सिपाही रहे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी उनका जज्बा कम न हुआ। आरंग तहसील में अर्जिनविस एवं स्टांप वेंडर के रूप में कार्यरत होकर उन्होंने गरीब-गुरबों की सहायता की। उनके सीने पर शोभायमान पदक उनकी वीरता एवं त्याग की गवाही देते हैं ।
    ‎देहदान संकल्प-मानवता की सच्ची सेवा सबसे प्रेरणादायक उनका दिनांक 12 सितंबर 2012 का संकल्प रहा – मानव समाज के कल्याण हेतु देहदान। मृत्यु के बाद भी उनका शरीर चिकित्सा विज्ञान के माध्यम से जरूरतमंदों की जिंदगी बचाएगा। छत्तीसगढ़ में देहदान की इस परंपरा को उन्होंने मजबूत किया। ऐसे संकल्प लेने वाले फौजी भाई साहब सच्चे देशभक्त हैं, जिनकी आत्मा अमर हो जाती है।‎परिवार व समाज पर शोकमय प्रभाव परिवार, ग्रामवासियों एवं पूर्व सैनिक बंधुओं को इस अपूरणीय क्षति पर हार्दिक संवेदना दे रहे है…।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    April 18, 2026

    पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…

    April 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    Rekhraaz SahuApril 18, 2026

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.