Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026

    प्रेस वार्ता-आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय-सच्चिदानंद उपासने

    June 25, 2026

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»महिलाओं ने जवानों की कलाई में बांधी प्रेम की डोर, कहा- जब आप जागते हैं, तभी हम चैन से सो पाते हैं…
    छत्तीसगढ़

    महिलाओं ने जवानों की कलाई में बांधी प्रेम की डोर, कहा- जब आप जागते हैं, तभी हम चैन से सो पाते हैं…

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड, सिविल लाइन में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक विशेष कार्यक्रम राखी विद रक्षक, डोरी प्रेम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बीएसएफ, आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ पुलिस, सेंट्रल फोर्स और ओडिशा के जवानों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बहनों ने जवानों को राखी बांधकर उनकी कलाई सजाई और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और प्रेम व्यक्त किया.

    जब आप जागते हैं, तभी हम सो पाते हैं

    कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने भावुक होकर कहा, “जब आप जागते हैं, तभी हम चैन से सो पाते हैं. आपकी ड्यूटी के कारण हम सुरक्षित रहते हैं.

    हर त्योहार में घर से दूर रखते हैं जवान

    हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के आयोजक डॉ. लाल उमेद ने कहा हमारे जवान अपनी ड्यूटी के कारण परिवार से दूर रहते हैं. जब वे देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, तब हम सभी सुरक्षित त्योहार मना पाते हैं. जवानों के मन में घर की याद जरूर आती है, और इस भावना को हम सभी समझ सकते हैं. उन्होंने साइबर अपराध और नशे जैसी बढ़ती समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, सतर्कता और सावधानी ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा है.

    कार्यक्रम में शामिल आईपीएस राजेश कुकरेजा ने कहा, “हेल्पिंग हैंड्स ने जवानों को राखी बांधकर पूरे भारत के पुलिस परिवार को सम्मानित किया है. हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करें. मैं वचन देता हूं कि हम सभी बहनों की रक्षा करेंगे. उन्होंने हेल्पिंग हैंड्स की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उन जवानों के लिए विशेष है जिनके पास अपनी बहनें नहीं हैं और यह आयोजन उनकी इस कमी को पूरा करता है.

    हेल्पिंग हैंड्स का मिशन मानव सेवा ही माधव सेवा

    हेल्पिंग हैंड्स के संरक्षक मनोज गोयल ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि हमारे जवान भाई, जो हमारी सुरक्षा के लिए घर से दूर रहते हैं, उनके साथ रक्षाबंधन का यह पर्व मनाया जाए. पिछले साल भी हमने यह आयोजन किया था और इस साल भी हम इसे और भव्यता के साथ मना रहे हैं. हमारा मकसद है मानव सेवा ही माधव सेवा.

    महिला विंग की भावनाएं

    महिला विंग की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने कहा जब हम जवानों को राखी बांधते हैं, तो उनके चेहरे पर जो मुस्कान आती है, वह हमें बहुत सुकून देती है. हम कोशिश करते हैं कि जवानों को उनकी बहनों की कमी न खले और उन्हें घर की याद न आए.

    सुरक्षा और जागरूकता पर जोर

    कार्यक्रम में साइबर अपराध और नशे जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई. डॉ. लाल उमेद ने विशेष रूप से बहनों से आग्रह किया कि वे वास्तविक दुनिया में सतर्क रहें और सावधानी बरतें. यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन का उत्सव था, बल्कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता के प्रति एक संदेश भी दे गया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    Vinod GuptaJune 25, 2026139 Views

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.