Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»ब्रेकिंग : एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा, मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्लेटफॉर्म,इतने मजदूरों की मौत, कई घायल, प्लांट में मची चीख-पुकार…
    छत्तीसगढ़

    ब्रेकिंग : एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा, मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्लेटफॉर्म,इतने मजदूरों की मौत, कई घायल, प्लांट में मची चीख-पुकार…

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 6, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 10 से 15 मजदूर घायल है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा प्री एयर हिटर प्लेटफार्म के टूट कर गिरने के चलते हुआ है। मेंटेनेंस के दौरान एयर हिटर का लोहे का बड़ा सा हिस्सा टूटकर गिर गया जिससे मजदूर दब गए। अब तक तीन मौतों की खबर सामने आ रही है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

    बिलासपुर जिले के सीपत में एनटीपीसी का प्लांट है। एनटीपीसी प्लांट के बॉयलर यूनिट नंबर 5 में आज दोपहर 12:00 बजे प्री एयर हीटर प्लेटफार्म मेंटेनेंस का काम चल रहा था इस दौरान मजदूर काम में लगे थे और शटडाउन के दौरान मरम्मत कार्य किया जा रहा था। लोहे का भारी भरकम प्री एयर हीटर प्लेटफार्म एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी के कारण चैन टूटने से भारी भरकम लोहे के स्ट्रक्चर का एक हिस्सा नीचे मजदूरों पर गिर गया।

    मिली जानकारी के अनुसार जिस समय हादसा हुआ बॉयलर के अंदर यूनिट क्रमांक 5 में 10 से 15 मजदूर कार्यरत थे। जिनमें से तीन मजदूरों की मौत की खबर आई है। हालांकि एनटीपीसी की ओर से सिर्फ एक मौत की पुष्टि की गई है जबकि सूत्रों के अनुसार भारी भरकम स्ट्रक्चर के गिरने से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें तीन की मौत हो गई है। कुल 10 से 15 मजदूर घटना में घायल हुए हैं।

    घायल मजदूर पोड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूरों को अस्पताल ले जाने का क्रम जारी है। मौके पर पहुंचे सीपत टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि मृतकों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती,अभी रेस्क्यू कार्य जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202683 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.