Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-24 सितंबर तक कब्जा खाली करने का दिया आदेश

    September 23, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बाल संप्रेषण गृह में अधिकारी ने अपचारी के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध
    Blog

    बाल संप्रेषण गृह में अधिकारी ने अपचारी के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 9, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग। जिले के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक बड़ा मामला निकलकर सामने आया है। बाल संप्रेषण गृह में पदस्थ परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिवीक्षा अधिकारी पर आरोप है कि उसेन एक अपचारी से अप्राकृतिक संबंध बनाए हैं। अधिकारी पर पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    जानें पूरा मामला

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक हत्या के एक मामले में पिछले 35 महीनों से बाल संप्रेषण गृह में बंद है। वह दूसरे जिले का निवासी है। बीते सप्ताह जब न्यायालय की टीम निरीक्षण के लिए संप्रेषण गृह पहुंची, तब बालक ने टीम को अपनी आपबीती सुनाई।

    पीड़ित ने बयान

    पीड़ित अपचारी बालक ने बताया कि अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी ने उसे उसके भाई से मिलाने का झांसा देकर यौन शोषण किया है। इस गंभीर आरोप के सामने आने के बाद न्यायालय की टीम ने तत्काल इसकी सूचना दुर्ग पुलिस को दी।

    मामले में पुलिस की कार्रवाई

    सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और रामकुमार सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

    प्रशासन में मचा हड़कंप

    घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और बाल संरक्षण तंत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जा रही है। बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी बड़े सवाल उठ खड़े हुए हैं।

    मामला बेहद संवेदनशील है और बाल अधिकारों से जुड़ा हुआ है। सभी पक्षों की गहन जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। पुलिस और न्यायालय की कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-24 सितंबर तक कब्जा खाली करने का दिया आदेश

    September 23, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-24 सितंबर तक कब्जा खाली करने का दिया आदेश

    Vinod GuptaSeptember 23, 202665 Views

    शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-24 सितंबर तक कब्जा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.