Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

    July 6, 2026

    तेज रप्तार कार की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल-पुलिस मौके पर पहुची…

    July 6, 2026

    जनपद पंचायत अध्यक्ष की लगातार उपेक्षा-राजनीतिक दुर्भावना या कुछ और….?

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»पूज्य सिंध पंचायत के द्वारा धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती
    आप की खबर

    पूज्य सिंध पंचायत के द्वारा धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 11, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूज्य सिंध पंचायत के द्वारा धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती

    नवापारा राजिम।नगर के श्री पूज्य सिंध पंचायत द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रथम दिवस गोंदिया के भजन गायक की शानदार प्रस्तुति से श्री झूलेलाल जयंती की शुरुवात हुई । उसके बाद महिला विंग द्वारा आनंदमेला, डांस, क्वीज, फैंसी ड्रेस एवं धूनी भजन का तीन दिनों का कार्यक्रम रखा गया।झूलेलाल जन्मोत्सव पर बुधवार को प्रातः सिंधी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना और भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ। इसमें समाज के पुरुष, महिलाएं, बच्चे सभी शामिल हुए। समाज के युवाओं ने सुबह 10.30 बजे बाइक रैली निकाली, जो नगर सहित धर्म नगरी राजिम का भ्रमण कर झूलेलाल मंदिर वापस पहुंची। इसके बाद भगवान झूलेलाल जी का प्रसाद सेसा और लंगर ग्रहण किया गया ।बुधवार को ही शाम ५.३० बजे बहराना साहेब की ज्योत की शोभायात्रा मंदिर से निकलकर गंज रोड होते हुए नेहरू घाट स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम के जल में विसर्जित की गई । उक्त अवसर पर नदी के घाट पर महाआरती कर जलदेवता से सभी के कल्याण की प्रार्थना समाज द्वारा की गई । सभी के लिए रात्रि में भी लंगर प्रसादी की व्यवस्था रखी गई थी। पूरा आयोजन भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।इस आयोजन में सिंध समाज के अध्यक्ष अनिल जगवानी, नपाध्यक्ष धनराज मध्यानी नंदलाल सायरानी, मुरलीधर सचदेव, मोहनदास नैनवानी, आसनदास सेवानी, थाऊमल गोविंदानी, रहंदूमल छाबड़ा, प्रकाश सचदेव, नानकराम खुराना, अमर माखीजा, किशन राजपाल, अशोक नागवानी, सुंदर पंजवानी, बुला नारवानी, भूषण मेघवानी, गोविंद राजपाल, राजू सजवानी, ज्ञानू लालवानी, किशोर सचदेव, प्रकाश आयलसिंघानी, मनोज सचदेव, शालू ऐशानी, अमर छाबड़ा, सहित महिला विंग की मानसी, ज्योति, प्रियंका, प्रिया, मनीषा, रुचि, कविता, कंचन, दीपा, सुनीता आदि का सहयोग रहा। समाज ने पूरे नगर की कुशलता और सफलता के लिए भगवान झूलेलाल जी से प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

    Vinod GuptaJuly 6, 202639 Views

    नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.