Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगरी नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
    Blog

    नगरी नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 29, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगरी नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत नगरी में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    नगर पंचायत नागरी कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं बस स्टैंड नागरी में उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने तिरंगा फहराया। दैनिक बाजार वार्ड क्रमांक 11 में लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्विनी निषा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

    इसी क्रम में गांधी उद्यान वार्ड क्रमांक 7 में पार्षद चेल्लेश्वरी साहू, राजा बड़ा परिसर में वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद आशरण पटेल तथा वार्ड क्रमांक 10 कि पार्षद डागेश्वरी साहू द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया।

    गणतंत्र दिवस को विशेष बनाते हुए नगर पंचायत नागरी की स्वच्छता कमांडो टीम द्वारा ई-रिक्शा, टिपर, जेसीबी एवं फायर ब्रिगेड को तिरंगे ध्वज एवं तिरंगा तोरण से सजाकर एक भव्य देशभक्ति रैली निकाली गई। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिससे पूरा नगर 26 जनवरी के रंग में रंगा नजर आया।

    नगर पंचायत नागरी में पहली बार स्वच्छता दीदियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार की देशभक्ति से ओतप्रोत रैली निकालकर गणतंत्र दिवस को और भी यादगार बनाया गया, जिसकी पूरे नगर में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    June 18, 2026

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को सशक्त बनाकर विकसित भारत एवं छत्तीसगढ़ का करना है निर्माण-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaJune 18, 2026139 Views

    बृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल आयोजन-सेवा और सुशासन के माध्यम से हर नागरिक को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.