Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»त्याग और वैभवशाली संस्कृति का प्रतीक राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-मंत्री द्वय टंक राम वर्मा और गुरु खुशवंत साहेब के हाथों आज होगा शुभारम्भ
    Blog

    त्याग और वैभवशाली संस्कृति का प्रतीक राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-मंत्री द्वय टंक राम वर्मा और गुरु खुशवंत साहेब के हाथों आज होगा शुभारम्भ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 15, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    त्याग और वैभवशाली संस्कृति का प्रतीक राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-मंत्री द्वय टंक राम वर्मा और गुरु खुशवंत साहेब के हाथों आज होगा शुभारम्भ

    आरंग। धर्म नगरी आरंग की गौरवशाली परंपरा और ऐतिहासिक वैभवशाली राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ आज 15 जनवरी को शाम 4:00 बजे बाबा बागेश्वर नाथ की पूजा अर्चना के साथ इनडोर स्टेडियम आरंग के मैदान में होगा।आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध भूमि आरंग को भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की चरण-रज से पावन माना जाता है। मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम के चरण आरंग की धरती पर पड़े, वहीं द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का आगमन भी इस धरती में हुआ था। आरंग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंदखुरी में स्थित कौशल्या धाम को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, जिससे इस क्षेत्र का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
    राजा मोरध्वज की भूमि आरंग
    इसी पावन अंचल से जुड़ी है दानवीर और परम भक्त राजा मोरध्वज (मयूरध्वज) की अमर कथा। यह कथा महाभारत काल के पश्चात की मानी जाती है, जब अर्जुन को यह अभिमान हो गया था कि श्रीकृष्ण का उनसे बड़ा कोई भक्त नहीं है। अर्जुन के इस अहंकार को तोड़ने और सच्ची भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने लीला रची।श्रीकृष्ण ब्राह्मण वेश में अर्जुन के साथ राजा मोरध्वज के पास पहुंचे और बताया कि उनका साथ चल रहा शेर भूखा है तथा उसे भोजन चाहिए। जब राजा ने शेर के भोजन की व्यवस्था पूछी तो श्रीकृष्ण ने परीक्षा लेते हुए कहा कि शेर को राजा के इकलौते पुत्र ताम्रध्वज (धीरध्वज) का मांस चाहिए और शर्त यह रखी कि इस दौरान राजा या रानी की आंख से एक भी आंसू नहीं गिरना चाहिए। राजा मोरध्वज और रानी ने अद्वितीय त्याग और भक्ति का परिचय देते हुए बिना किसी शोक या आंसू के अपने पुत्र का सिर आरी से काटकर शेर को अर्पित कर दिया। उनकी इस निष्काम भक्ति और दानशीलता से भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने अपने विराट रूप के दर्शन कराए और पुत्र ताम्रध्वज को पुनर्जीवित कर दिया। इस प्रकार न तो पुत्र की स्थायी मृत्यु हुई और न ही परिवार को शोक सहना पड़ा, बल्कि भगवान की कृपा से सभी को मोक्ष की प्राप्ति हुई।यह कथा राजा मोरध्वज की अगाध भक्ति, अद्वितीय दानशीलता और निस्वार्थ सेवा-भाव का प्रतीक है। छत्तीसगढ़, विशेषकर आरंग क्षेत्र में यह कथा आज भी लोक आस्था का केंद्र है। इससे जुड़े मेले, उत्सव और धार्मिक आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं और नई पीढ़ी को त्याग, भक्ति और मानव मूल्यों की प्रेरणा देते हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    Vinod GuptaApril 30, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.