Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई।महासमुंद एवं सरायपाली के तीन फर्मों का किया गया औचक निरीक्षण
    Blog

    जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई।महासमुंद एवं सरायपाली के तीन फर्मों का किया गया औचक निरीक्षण

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 25, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई।महासमुंद एवं सरायपाली के तीन फर्मों का किया गया औचक निरीक्षण

    महासमुंद 24 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अभिहित अधिकारी श्री उमेश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर नमूने संकलित किए और आवश्यक कार्रवाई की।

     11 मार्च 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा फर्म मेसर्स युवराज ब्रेवरेजेस, लभराखुर्द में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान युवराज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (01 लीटर) का विधिक नमूना संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया। साथ ही परिसर में नियमों का पर्याप्त पालन नहीं पाए जाने पर फर्म को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। इसी तरह 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत द्वारा मेसर्स बिसेन फुड्स, नांदगांव रोड बेलसोंडा में निरीक्षण किया गया। यहां बिसेन लिटिल बाइट वैनिला का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित फर्म को भी सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया।

    वहीं 23 मार्च 2026 को फर्म मेसर्स श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज, किसड़ी, सरायपाली में भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान Freshio ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बोतलों एवं पाउच में बैच नंबर, उत्पादन तिथि एवं अवसान तिथि का अभाव पाया गया, जो प्रथम दृष्टया मिथ्याछाप प्रतीत हुआ। इस पर कार्रवाई करते हुए उत्पादों को अभिगृहित कर प्रतिभू-बंध पत्र निष्पादित किया गया तथा कुल 04 विधिक नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए। इसके अलावा मौके पर 98 बोरी पानी पाउच एवं 5814 पानी की बोतलों को सीज किया गया। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि संकलित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    Vinod GuptaSeptember 6, 2026143 Views

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.