Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरमाया छत्तीसगढ़, आज दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम
    छत्तीसगढ़

    चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरमाया छत्तीसगढ़, आज दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर।  रायपुर से लेकर बस्तर तक आज दोपहर आम जनता को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कांग्रेस पार्टी ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में चक्काजाम का ऐलान किया है। दोपहर 12 से 2 बजे तक सड़कें जाम रहेंगी, जिससे व्यापार, यात्रा और आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ेगा।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में चक्काजाम कर रही है। ये प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

    राज्य के 33 जिलों में प्रमुख नेशनल हाईवे, चौराहे और फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाकेबंदी करेंगे।
    रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा सहित सभी संभाग प्रभावित रहेंगे।

    रायपुर के श्रीराम मंदिर चौक, करेंसी टावर, अभनपुर टोल प्लाज़ा, मैग्नेटो मॉल, और आरंग टोल पर ट्रैफिक रुक सकता है। बिलासपुर में सकरी फ्लाईओवर और जगदलपुर के आमागुड़ा चौक पर भी आंदोलनकारी जुटेंगे।

    किन्हें मिलेगी छूट?

    कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बसें और एम्बुलेंस सेवाएं इस नाकेबंदी से मुक्त रहेंगी। लेकिन इसके बावजूद आम यात्रियों, ऑफिस जाने वालों और व्यापारियों को बड़ी दिक्कत हो सकती है।

    चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का मामला क्या है?

    18 जुलाई को ED ने चैतन्य बघेल को भिलाई से गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्हें 16.70 करोड़ रुपए नकद मिले थे, जिसे उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश किया। ईडी के मुताबिक ये रकम शराब घोटाले से जुड़ी ब्लैक मनी थी।

    इस मामले में 1000 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी का आरोप है, जिसमें चैतन्य के अलावा अनवर ढेबर, दीपेन चावड़ा, केके श्रीवास्तव और पप्पू बंसल का नाम सामने आया है। पप्पू बंसल ने माना कि उसने सिर्फ 3 महीने में 136 करोड़ रुपये कमाए।

    क्या कहती है कांग्रेस?

    कांग्रेस का कहना है कि यह गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश है।
    दीपक बैज, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव और खुद भूपेश बघेल आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। पार्टी ने आंदोलन की मॉनिटरिंग के लिए 12 वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों का प्रभारी भी बनाया है।

    चैतन्य के वकील फैजल रिजवी ने कोर्ट में कहा कि ईडी ने कभी समन नहीं भेजा, ना ही बयान लिया। गिरफ्तारी बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    Vinod GuptaJune 29, 2026144 Views

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.